Lok Sabha Election 2024: चुनावी चंदे से लेकर कांग्रेस के अकाउंट फ्रिज करने तक… प्रियंका गांधी ने BJP पर किया जोरदार हमला

Lok Sabha Election 2024: कर्नाटक के चित्रदुर्ग में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने बीजेपी और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने चुनावी चंदे का जिक्र किया. प्रियंका गांधी ने कांग्रेस के बैंक खाते को फ्रिज करने का मुद्दा भी उठाया. प्रियंका ने आरोप लगाया कि बीजेपी भ्रष्ट है बीते 10 सालों से उसने देश को गुमराह किया है.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिए सियासी दल जोर शोर से प्रचार कर रहे हैं. ज्यादा से ज्यादा लोगों को रिझाने में राजनीतिक दल जुटें हुए हैं. इस बीच आरोप-प्रत्यारोप का भी दौर जारी है. इसी कड़ी में  कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कर्नाटक के चित्रदुर्ग में चुनावी रैली को संबोधित किया. रैली में उन्होंने बीजेपी और केंद्र सरकार पर जमकर हमला किया. प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा भ्रष्ट है, उसने पिछले 10 सालों में देश को गुमराह किया है. प्रियंका ने कहा कि जिन कंपनियों पर छापे मारे गए उन्होंने बीजेपी को चंदा दिया, फिर उनके खिलाफ मामले बंद कर दिए गए. उन्होंने कहा कि नोटबंदी के जरिए काले धन को सफेद किया गया, बीजेपी के खाते में जमा किया गया. विपक्षी नेता जब भी लोगों की आवाज उठाते हैं उसे दबा दिया जाता है.

केंद्र सरकार पर जोरदार हमला

लोकसभा चुनाव को लोकर कर्नाटक के चित्रदुर्ग में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि आज हमारे देश में क्या हो रहा है. उन्होंने कहा कि आज देश में दो अलग-अलग वास्तविकताएं हैं. एक वास्तविकता मुद्रास्फीति है. जिसके कारण बेरोजगारी बढ़ रही है और दूसरी हकीकत जो आप टीवी पर देखते हैं, जहां आप हमारे प्रधान मंत्री को देखते हैं जो अपनी पूरी प्रसिद्धि और महिमा के साथ आपको बताते हैं कि यह देश तेजी से प्रगति कर रहा है.

देश में बेरोजगारी की समस्या

प्रियंका गांधी ने कहा कि देश में बेरोजगारी की समस्या है. लेकिन उन्हें नौकरी देने की कोई कोशिश केंद्र सरकार की तरफ से नहीं दी जा रही है. उन्होंने कहा कि बीते 4 दशक में देश में अभी सबसे ज्यादा बेरोजगारी देखने को मिल रही है. 30 लाख पद खाली पड़े हैं उन्हें नहीं भरा जा रहा है. प्रियंका गांधी ने कहा कि बेरोजगारी के कारण लोगों के पास इनकम के साधन नहीं है उसपर से महंगाई ने लोगों का जीना दुभर कर दिया है.

BJP ने काले धन को किया सफेदप्रियंका

बीजेपी पर हमला करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि विपक्षी दलों के नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है. विपक्षी दलों के दो-दो सीएम जेल में हैं. पीएम मोदी इलेक्टोरल बॉन्ड की स्कीम लेकर आए. इसमें चंदा देने वालों को गुप्त रखा जाता था. लेकिन, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जब लिस्ट निकली तो पता चला कि जिन कंपनियों पर छापा मारा गया, उन कंपनियों से BJP ने चंदा लिया था फिर चंदा मिलते ही केस-कार्रवाई दोनों ही बंद हो गई. प्रियंका ने कहा कि BJP ने काले धन को इलेक्टोरल बॉन्ड से सफेद कर, अपनी पार्टी को चंदा दिलवाया. उन्होंने कहा कि आज पूरे देश को पता चल गया है कि नरेंद्र मोदी और BJP भ्रष्ट हैं.

Also Read: Arvind Kejriwal: केजरीवाल- के कविता को कोर्ट से झटका, सात मई तक बढ़ी न्यायिक हिरासत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish sahay

प्रीतीश सहाय पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है और अपने करियर की शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से की है. टीवी पत्रकारिता में काम करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया और पिछले सात वर्षों से प्रभात खबर डॉट कॉम से जुड़े हुए हैं.

राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल हैं. इसके साथ ही वे मौसम, रेलवे, सरकारी योजनाओं, जन-उपयोगी खबरों और समसामयिक मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं. विज्ञान, अंतरिक्ष और ब्रह्मांड से जुड़े विषयों में उनकी विशेष दिलचस्पी है और इन जटिल विषयों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

टीवी और डिजिटल, दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव उनकी पत्रकारिता को व्यापक दृष्टिकोण देता है. खबरों की तथ्यपरकता, आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि और आम पाठकों के लिए उपयोगी जानकारी को सरल तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली का अहम हिस्सा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >