Lok Sabha Election 2024 : ‘पुरानी पेंशन योजना के लिए पीएम मोदी के पास पैसे नहीं’, हिमाचल प्रदेश में बोलीं प्रियंका गांधी

Lok Sabha Election 2024 : हिमाचल प्रदेश के चंबा में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने बीजेपी पर जमकर कटाक्ष किया और कहा- पीएम मोदी के पास पुरानी पेंशन योजना के लिए पैसे नहीं.

Lok Sabha Election 2024 : कांग्रेस के पक्ष में चुनाव प्रचार करने हिमाचल प्रदेश के चंबा पहुंची प्रियंका गांधी वाड्रा ने बीजेपी पर जमकर हमला किया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनबल का इस्तेमाल कर हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार को गिराने का प्रयास किया लेकिन वे सफल नहीं हो सके. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी से लेकर सभी बीजेपी नेताओं का एक ही मकसद है और वह है- हर कीमत पर सत्ता पर काबिज होना.

प्रियंका गांधी ने हिमाचल प्रदेश के चंबा में कहा कि मोदी सरकार की नीतियां अरबपतियों के लिए हैं, प्रधानमंत्री उनके कर्ज माफ कर सकते हैं लेकिन पुरानी पेंशन योजना के लिए उनके पास पैसे नहीं हैं.

Read Also : प्रभात खबर से खास बातचीत में बोलीं प्रियंका गांधी- जनता ने अब मन बना लिया है, वह भाजपा से ऊब चुकी हैं

बीजेपी 10 साल में दुनिया की सबसे अमीर पार्टी बन गई

प्रियंका गांधी ने चंबा में कहा कि बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने मॉनसून के कारण आई आपदा के दौरान हिमाचल के साथ इसलिए भेदभाव किया क्योंकि राज्य के लोगों ने कांग्रेस पर विश्वास जताया और हमारे पक्ष में मतदान किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस 55 साल तक सत्ता में रही लेकिन सबसे अमीर पार्टी नहीं बन सकी, बीजेपी 10 साल में दुनिया की सबसे अमीर पार्टी बन गई.

कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा के पक्ष में वोट मांग रहीं हैं प्रियंका गांधी

आपको बता दें कि प्रियंका गांधी आज हिमाचल प्रदेश में दो जगह जनसभा करने वालीं हैं. कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में एक साथ दो जनसभाओं को ��ंबोधित करने का उनका प्लान था. उनकी पहली जनसभा चंबा के चौगान मैदान में हो चुकी है. अब वह दूसरी जनसभा शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के चंबी में करेंगी. इन दोनों की चुनावी जनसभाओं में प्रियंका गांधी कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा के पक्ष में वोट मांग रहीं हैं. चंबी में जनसभा संबोधित करने के बाद उनका वापस शिमला लौटने का कार्यक्रम है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >