Lok Sabha Election 2024 : देश कह रहा है फिर एक बार मोदी सरकार, होशंगाबाद में बोले प्रधानमंत्री

Lok Sabha Election 2024 : होशंगाबाद में पीएम नरेंद्र मोदी ने एक चुनावी रैली को संबोधित किया और कहा कि गरीबों को मुफ्त अनाज मिलता रहेगा.

Lok Sabha Election 2024 : कांग्रेस ने देश को डराने की कोशिश की है, वे यह कहते थे कि अगर मोदी प्रधानमंत्री बनेगा, तो देश में आग लग जाएगी, लेकिन ऐसा हुआ क्या? आप लोग बताएं यह हुआ क्या? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बीजेपी का घोषणापत्र जारी करने के बाद मध्यप्रदेश के होशंगाबाद में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कही.

कांग्रेस खुद को मजबूत नहीं कर पा रही, देश को क्या करेगी

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कांग्रेस को जमकर लताड़ा. पीएम मोदी ने चुटीले अंदाज में कहा कि जो पार्टी खुद को मजबूत नहीं बना सकी, वह देश को कैसे मजबूत बनाएगी. पीएम मोदी ने कहा देश को मजबूत बनाने के लिए आम जनता का वोट सबसे जरूरी है. देश की जनता ही एक शक्तिशाली सरकार को चुनती और उसे विकास के पथ पर आगे बढ़ाती है. पीएम मोदी ने रैली में कहा कि हमने आज बीजेपी का संकल्प पत्र जनता के चरणों में अर्पित किया है. उन्होंने कहा कि गरीबों का चूल्हा ना बुझे इसके लिए उन्हें मुफ्त अनाज मिलता रहे. हमने उन लोगों को अपना लक्ष्य बनाया है, जिसे हमेशा दरकिनार किया गया.

कांग्रेस ने देश में इमरजेंसी लगाया

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर सीधा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस के एक ही परिवार ने वर्षों तक देश में सरकार चलाई. इन्होंने देश में इमरजेंसी लगाकर नागरिकों के अधिकारों का हनन किया. उनके शासनकाल में लोकतांत्रिक सरकारों को मनमुताबिक गिराया गया. लेकिन इन्होंने खुद का महिमामंडन किया. उस वक्त तक लोकतंत्र ठीक से चल रहा था, लेकिन जैसे ही एक गरीब का बेटा प्रधानमंत्री बना, उन्होंने यह हल्ला मचाना शुरू कर दिया कि लोकतंत्र खतरे में है.

Also Read : Lok Sabha Election 2024: बीजेपी ने 10 साल के वादों को जमीन पर उतारा, बोले PM Modi- विकसित भारत के निर्माण का रोडमैप

देश कह रहा है फिर एक बार मोदी सरकार

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में मध्यप्रदेश ने देश के लोगों को चौंका दिया. यहां बीजेपी के पक्ष में जो लहर उठी वो पूरे देश में फैल गई. लोकसभा चुनाव में भी होशंगाबाद में वैसे ही लहर देखने को मिल रही है. आज देश के कोने-कोने से एक ही आवाज आ रही है-अबकी बार मोदी सरकार. इसकी वजह यह है कि हमने गरीबों और हाशिए पर रहे लोगों के लिए काम किया उन्हें सम्मान दिया. कांग्रेस की सरकार ने तो संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर को भी कभी सम्मान नहीं दिया और उन्हें अपमानित करने का काम किया. अंबेडकर साहेब के संविधान की वजह से ही आज एक गरीब का बेटा प्रधानमंत्री बन पाया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajneesh anand

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >