Lok Sabha Election 2024 : कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल, बीजेपी का टिकट मिलने के बाद आया पहला रिएक्शन

Lok Sabha Election 2024 : बीजेपी की ओर से कुरुक्षेत्र से उद्योगपति नवीन जिंदल को चुनावी मैदान में उतारा गया है. कांग्रेस छोड़कर वो रविवार को ही बीजेपी में शामिल हुए थे. देखें पहला रिएक्शन

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो चली है. इस बीच रविवार को बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट जारी की. इस लिस्ट में हरियाणा की चार सीट के उम्मीदवारों का नाम नजर आ रहा है. बीजेपी की ओर से पार्टी में शामिल हुए उद्योगपति नवीन जिंदल और रणजीत सिंह चौटाला को टिकट देने का काम किया गया है. नवीन जिंदल ने टिकट मिलने से कुछ देर पहले ही कांग्रेस का दामन छोड़ा था और बीजेपी में शामिल हुए थे. उन्होंने कांग्रेस छोड़ने को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी दी थी. इसके बाद से ही उनके बीजेपी में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे और हुआ भी यही.

नवीन जिंदल ने क्या कहा

बीजेपी में शामिल होने और पार्टी की ओर से उम्मीदवार बनाए जाने के बाद नवीन जिंदल का पहला रिएक्शन सामने आया है. न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं खुद को भाग्यशाली समझता हूं कि बीजेपी ने मुझे अपना उम्मीदवार बनाया और कुरूक्षेत्र से चुनाव लड़ने की जिम्मेदारी दी है. मैं इसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी और पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व को धन्यवाद देता हूं. आगे उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र के लोग मेरे परिवार की तरह हैं. मुझे उनसे हमेशा बहुत प्यार और स्नेह मिला है. ‘विकसित भारत’ के विज़न में मैं योगदान करना चाहता हूं. इसके लिए काम करना मेरे लिए खुशी की बात होगी.

बीजेपी उम्मीदवार की सूची

आपको बता दें कि नवीन जिंदल 2004 से 2014 तक कांग्रेस सांसद के रूप में लोकसभा में कुरुक्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते नजर आ चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >