Lok Sabha Election 2024: गुलाम नबी आजाद ने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का किया ऐलान, अनंतनाग सीट से वापस लिया नाम

Lok Sabha Election 2024: गुलाम नबी आजाद लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ रहे हैं. उन्होंने अनंतनाग सीट से अपना नाम वापस ले लिया है. आजाद ने पार्टी की बैठक में लोकसभा चुनाव न लड़ने की घोषणा की है.

Lok Sabha Election 2024: गुलाम नबी आजाद ने ऐलान किया है कि वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे. उन्होंने अनंतनाग सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया था. अनंतनाग बारामूला सीट से उन्होंने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली है. आजाद ने पार्टी बैठक में लोकसभा चुनाव न लड़ने की घोषणा की. गौरतलब है कि कांग्रेस से अलग होने के बाद उन्होंने अपनी पार्टी बनाई थी. गुलाम नबी आजान ने कांग्रेस से अलग होकर अपनी प्रोग्रेसिव डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी बनाई थी. वो बतौर पार्टी उम्मीदवार अनंतनाग से चुनाव लड़ने वाले थे.

क्या महबूबा के लिए आसान हो गई है राह

गुलाब नबी आजाद के लोकसभा चुनाव न लड़ने के फैसले से सबसे ज्यादा फायदा पीडीपी को मिलने की उम्मीद है. गौरतलब है कि अनंतनाग पीडीपी का मजबूत गढ़ माना जाता है. हालांकि गुलाब नबी आजाद के इस सीट से खड़े होने की सूरत में मुकाबला दिलचस्प होने की उम्मीद थे. लेकिन अब जब उन्होंने अनंतनाग सीट से अपना नाम वापस ले लिया है तो इसका सीधा फायदा पीडीपी को मिलता दिख रहा है. गौरतलब है कि गुलाम नबी आजाद के नाम वापस लेने के बाद पीडीपी सुप्रीमो महबूबा मुफ्ती की राह आसान होती नजर आ रही है. दरअसल महबूबा एक बार फिर अनंतनाग से चुनाव लड़ रही हैं. अगर आजाद चुनाव लड़ते तो महबूबा से उनका सीधा मुकाबला होता.

पीडीपी और नेशनल कॉन्फ्रेंस के बीच होगा मुकाबला

अनंतनाग सीट से पीडीपी, नेशनल कॉन्फ्रेंस और प्रोग्रेसिव डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी चुनाव लड़ रही है. बीजेपी ने इस सीट से अभी अपने पत्ते नहीं खोली है.  प्रोग्रेसिव डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी की ओर से खुद गुलाम नबी आजाद यहां से चुनाव लड़ने वाले थे. लेकिन अब उनके इनकार करने के बाद इस सीट से पीडीपी और नेशनल कॉन्फ्रेंस के बीच मुकाबले के आसार हैं. 

जम्मू-कश्मीर में लोकसभा चुनाव

जम्मू-कश्मीर में लोकसभा चुनाव पांच चरणों में हो रहा है. जम्मू कश्मीर में 19 अप्रैल को पहले चरण के तहत उधमपुर लोकसभा सीट पर वोटिंग होगी. इसके बाद 26 अप्रैल को दूसरे चरण के तहत जम्मू सीट पर मतदान होगा. 7 मई को तीसरे चरण के तहत अनंतनाग सीट पर मतदान हो रहा है. इके बाद 13 मई को चौथे चरण में श्रीनगर में वोटिंग होगी. 20 मई को पांचवें चरण के तहत बारामूला सीट पर मतदान होगा. 18 वीं लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को आ जाएंगे.

Also Read: UPSC: न कोचिंग क्लास, न कोई विशेष सुविधा… मजदूर के बेटे ने ऐसे क्रैक किया UPSC, हर तरफ से मिल रही बधाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >