Lok Sabha Election 2024: गडकरी ने किया नामांकन, कहा- चुनावी चंदे में आयी है पारदर्शिता, NDA को फिर मिलेगा जनता का आशीर्वाद

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को महाराष्ट्र के नागपुर लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया. इस दौरान उन्होंने जीत का भरोसा जताया. उन्होंने विश्वास के साथ कहा कि एक बार फिर केंद्र में एनडीए की सरकार बनेगी.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है. उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर रहे हैं. नागपुर से बीजेपी प्रत्याशी नितिन गडकरी ने भी नामांकन दाखिल किया. वहीं कड़ी में उन्होंने  चुनावी बॉन्ड को लेकर कहा है कि इसमें अब इसमें पूरी पारदर्शिता है. उन्होंने कहा कि पैसा पारदर्शिता से आना चाहिए और इसी को ध्यान में रखते हुए चुनावी बॉन्ड बनाया गया है. गडकरी ने कहा कि मामला सुप्रीम कोर्ट में है. गौरतलब है कि बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद चुनाव आयोग ने चुनावी बॉन्ड से संबंधित दस्तावेज सार्वजनिक किया था, जिससे पता चला की किस दल को कितना चुनावी चंदा मिला है.

सरकार ने किसानों के हित में लिए कई फैसले

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए नितिन गडकरी ने किसान आंदोलन को लेकर भी बोले. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि किसानों का विरोध राजनीति से प्रेरित है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने हमेशा किसानों के हित में फैसले किए हैं. इस दौरान गडकरी ने उम्मीद जताते हुए कहा कि किसान गुमराह नहीं होंगे और एकजुट होकर हमारे साथ काम करेंगे.

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने नागपुर लोकसभा सीट से दाखिल किया नामांकन

गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को महाराष्ट्र के नागपुर लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया. इस दौरान उन्होंने जीत का भरोसा जताया. उन्होंने विश्वास के साथ कहा कि एक बार फिर केंद्र में एनडीए की सरकार बनेगी.

गडकरी ने निकाला रोड शो

वहीं नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शहर में एक रोड शो निकाला. जिसमें भारी संख्या में समर्थकों की भीड़ जुटी. नामांकन में गडकरी के साथ प्रदेश के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता प्रफुल्ल पटेल मौजूद थे.

देश और महाराष्ट्र का होगा विकास
नामांकन दाखिल करने के बाद नितिन गडकरी ने एक सभा को भी संबोधित किया. मंच से बोलते हुए उन्होंने कहा कि लोगों के आशीर्वाद से एक बार फिर केंद्र में एनडीए की सरकार बनेगी. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री फडणवीस और अजित पवार के नेतृत्व में महाराष्ट्र में बड़े पैमाने पर विकास होगा. गडकरी ने कहा कि हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को विश्व गुरु बनाना है और इसे एक खुशहाल एवं समृद्ध राष्ट्र में बदलना है. भाषा इनपुट के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >