Lok Sabha Election 2024: 'पीएम चुनने के चक्कर में मत पड़ो, सांसदों को चुनों', कुरूक्षेत्र में गरजे केजरीवाल

Lok Sabha Election 2024: दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्ट के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा के कुरूक्षेत्र से एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री चुनने के चक्कर में मत पड़ो. उन्होंने लोगो से कहा कि अपने सांसदों को चुनने के लिए वोट करो

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव की घड़ियां जैसे-जैसे नजदीक आ रही  हैं सियासी दलों की सभा और रैली जोरशोर से हो रही है. आम आदमी पार्टी भी इसमें पीछे नहीं. दिल्ली से लेकर हरियाणा के कुरुक्षेत्र तक आम आदमी पार्टी जनसभाएं कर रही है. इसी कड़ी में हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक सभा की. इस दौरान उन्होंने महाभारत के कौरव और पांडव से तुलना करते हुए कहा कि यह धर्म और अधर्म के बीच की लड़ाई है.

हमारे पास भगवान कृष्ण हैं- केजरीवाल

हरियाणा के कुरुक्षेत्र से दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम जानते हैं कि कौरवों के पास सब कुछ था लेकिन युद्ध में पांडव जीते. उन्होंने कहा कि पांडवों के साथ भगवान कृष्ण थे. हमारे पास क्या है… हमारे साथ क्या है..? केजरीवाल ने कहा कि हम भी बहुत छोटे हैं लेकिन हमारे साथ भगवान कृष्ण हैं. आज भाजपा के पास पास सारी शक्ति है चाहे वह आईबी, सीबीआई, ईडी और बाकी सब कुछ हो. हमारे साथ केवल हमारा धर्म है और यही है धर्म और अधर्म की लड़ाई.

सांसदों को चुनने के लिए वोट करो- केजरीवाल


हरियाणा के कुरुक्षेत्र से दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने लोगों से कहा कि इस बार गलती मत करना. प्रधानमंत्री चुनने के चक्कर में मत पड़ो. उन्होंने लोगों से कहा कि अपने सांसदों को चुनने के लिए वोट करो. ऐसे सांसद को चुनो जो कठिन समय में आपके लिए काम करें.

दिल्ली हरियाणा में कांग्रेस के साथ AAP की सीट शेयरिंग

गौरतलब है कि दिल्ली हरियाणा समेत कुछ और राज्यों में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने बीच सीट शेयरिंग हो गई है. दिल्ली की साल लोकसभा सीटों में से चार सीटों पर आम आदमी पार्टी और तीन सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ रही है. वहीं हरियाणा में कुरूक्षेत्र सीट से आम आदमी पार्टी अपने उम्मीदवार उतार रही है. हालांकि पंजाब में दोनों दल अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं. 

Also Read: Lok Sabha Election 2024: टीएमसी के उम्मीदवारों के ऐलान से कांग्रेस में नाराजगी, बोले जयराम- नहीं होनी चाहिए एकतरफा घोषणा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >