Lok Sabha Election 2024: ओडिशा में नहीं बनी बात, महाराष्ट्र और बिहार में सीट शेयरिंग पर बढ़ी बीजेपी की टेंशन

Lok Sabha Election 2024: ओडिशा में बीजद से बीजेपी की बात नहीं बन पाई है. इधर, महाराष्ट्र और बिहार में सीट शेयरिंग पर बीजेपी की टेंशन बढ़ चुकी है. जानें पूरी बात

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी अपनी सहयोगी पार्टियों के साथ सीट शेयरिंग पर बातचीत कर रही है. जहां बिहार में लोजपा की नाराजगी सामने आ रही है. वहीं ओडिशा में बीजू जनता दल (बीजद) के साथ भी बात नहीं बनती नजर आ रही है. इस बीच कल देर रात तक महाराष्ट्र को लेकर अमित शाह के आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें सीएम एकनाथ शिंदे के साथ देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार पहुंचे थे. आइए जानते हैं तीनों राज्यों में लोकसभा चुनाव को लेकर क्या चल रही है बात…

महाराष्ट्र में क्या चल रहा है जानें

शिवसेना से मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) से उपमुख्यमंत्री अजीत पवार दिल्ली में हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दोनों पार्टियां उम्मीदवारी के मामले में सिंगल डिजीट पर सिमट सकतीं हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के बाद बुधवार से ही दोनों दलों के नेताओं के बीच असंतोष नजर आ रहा था. खबर आई थी कि महाराष्ट्र की 48 सीटों में से शिवसेना को केवल नौ और एनसीपी को चुनाव लड़ने के लिए बमुश्किल पांच लोकसभा सीटें मिल सकतीं हैं. हालांकि, सेना और एनसीपी दोनों ने नाराजगी जताई थी. इसके बाद बीती रात अमित शाह के साथ दोनों दलों की बैठक हुई.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव की सीट को लेकर चाचा-भतीजा के बीच खींचतान जारी

ओडिशा में बीजेपी की नहीं बनी बात

अब बात करें ओडिशा की जहां बीजू जनता दल (बीजद) की सरकार है. बीजद के साथ बीजेपी की बात सीट शेयरिंग को लेकर चल रही थी. इस बीच बीजेपी की ओडिशा इकाई की ओर से कहा गया है कि वह प्रदेश की सभी 147 विधानसभा के साथ-साथ 21 लोकसभा सीट पर अपने उम्मीदवार उतार सकती है. ऐसा इसलिए क्योंकि ओडिशा में चुनाव पूर्व गठबंधन को लेकर सत्तारूढ़ बीजद के साथ दिल्ली में हुई उसकी बातचीत बेनतीजा रही. इसका मतलब यह है कि दोनों दल चुनाव में अपने-अपने उम्मीदवार उतारेगी.

बिहार में क्या करेगी बीजेपी ?

बिहार में बीजेपी की परेशानी बढ़ी हुई है. इस बीच अमित शाह आज बिहार दौरे पर हैं. लोकसभा चुनाव 2024 के टिकट बंटवारे को लेकर सभी गठबंधन के दलों के बीच संभावित उम्मीदवारों को लेकर चर्चा चल रही है. एनडीए में सीटों के बंटवारे में सबसे परेशानी का सबब लोजपा के दोनों धड़े साबित हो रहे हैं. आपको बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में छह सीट जीतने वाली लोजपा पार्टी संस्थापक रामविलास पासवान की मृत्यु के बाद बंट चुकी है. रामविलास के बेटे चिराग और उनके भाई पशुपति पारस अपनी अपनी टीम के साथ बिहार की राजनीति में डंटे हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >