Lok Sabha Election 2024: 'पीएम मोदी ने लागू किया वन रैंक, वन पेंशन'… लुधियाना से गरजे अमित शाह

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का प्रचार जोर पकड़ता जा रहा है. इसी कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब के लुधियाना में एक जनसभा को संबोधित किया. मंच से बोलते हुए शाह ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला किया.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में छह चरणों की वोटिंग पूरी हो गई है. एक जून को सातवें और अंतिम चरण का मतदान होना है. सियासी दलों के नेता अंतिम चरण के लिए जमकर पसीना बहा रहे हैं. इसी कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी नेता अमित शाह ने पंजाब लुधियाना में एक रैली की. मंच से बोलते हुए अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर हमला किया. शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा पंजाब को घाव देने का काम किया है. उन्होंने कहा कि आजादी के समय विभाजन का घाव दिया. बंटवारे का जख्म दिया इसके बाद अस्थिरता और उग्रवाद को यहां पनपने दिया. अमित शाह ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस ने सिखों का नरसंहार कराया. वहीं उन्होंने आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब को नशे में झोंकने का काम भी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी कर रही है.
https://x.com/BJP4India/status/1794717934914359316

गुरु तेग बहुदुर और राजा रणजीत सिंह को किया याद
पंजाब के लुधियाना में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि स्कूल के दिनों में मेरे शिक्षक हमें पंजाब के बारे में पढ़ाते थे. वह कहते थे कि पंजाब हमारे देश को सुरक्षित रखता है और देश का पेट भरता है. ये दोनों केवल पंजाब ही कर सकता है. अमित शाह ने कहा कि मैं गुरु तेग बहादुर को नमन करता हूं. उन्होंने कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचारों को सुना और दिल्ली में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया. ये उन लोगों के लिए एक संदेश है जो हिंदू-सिख की बात करते हैं गुरुओं के बलिदान के कारण बच गए. जो लोग बदलाव लाना चाहते हैं उन्हें गुरु तेग बहादुर के जीवन को समझना चाहिए.

हम पीओके लेकर रहेंगे- अमित शाह
लुधियाना में मंच से बोलते हुए अमित शाह ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा. अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस कहती है कि पाकिस्तान के पास एटम बम है उससे PoK मत मांगो. अमित शाह ने कहा कि मैं आज यहां से राहुल गांधी से कहता हूं कि हम हम एटम बम से नहीं डरते. उन्होंने कहा कि PoK भारत का है, रहेगा और हम उसको लेकर रहेंगे, हमे कोई नहीं रोक सकता. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने देश से आतंकवाद को खत्म किया है. अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने हमारे सेना के वीर जवानों को वन रैंक, वन पेंशन तक नहीं मिलने दिया. पीएम मोदी के सत्ता संभालने के बाद उन्होंने ‘वन रैंक, वन पेंशन’ लागू करने का काम किया है.

Also Read: Weather Forecast: उत्तर भारत में झुलसा रही गर्मी, राजस्थान में तापमान 50 डिग्री पार, यहां मंडरा रहा है रेमल तूफान का खतरा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >