New Delhi: Passengers arrive at Anand Vihar Terminal after Delhi Government announced complete lockdown for 6 days due to surge in coronavirus cases, in New Delhi, Monday, April 19, 2021. (PTI Photo/Kamal Kishore)(PTI04_19_2021_000253A)
Copied link
Coronavirus Outbreak/LOCKDOWN LIVE Updates : देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर बेकाबू होती नजर आ रही है. कोरोना संक्रमण के मरीजों और इस महामारी से होने वाली मौतों की संख्या में जारी बेतहाशा वृद्धि से सब सहमे हुए हैं. इस महामारी का प्रकोप बढ़ने के साथ ही देश में स्वास्थ्य प्रणाली चरमराती दिख रही है. कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित राज्यों (Delhi ,bihar, Jharkhand, UP, MP ,bengal ,other state Lockdown corona vaccine ) में बेड, वेंटिलेटर, रेमडेसिविर और ऑक्सीजन की किल्लत नजर आ रही है. सोमवार को बीते 24 घंटों में सर्वाधिक रिकॉर्ड 2.74 लाख नए कोरोना संक्रमित मिले और 1,619 लोगों ने संक्रमण के कारण दम तोड दिया. कोरोना संक्रमण से जुड़ी हर खबर के लिए बनें रहें हमारे साथ…
11:44 PM. 20 Apr 2111:44 PM. 20 Apr
महाराष्ट्र में लगेगा पूर्ण लॉकडाउन! थोड़ी देर में हो सकती है घोषणा
महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार राज्य में पूर्ण लॉकडाउन की तैयारी में है. थोड़ी ही देर में इसकी आधिकारिक घोषणा की जा सकती है. मंत्री असलम शेख ने कहा कि केंद्र की ओर से की जा रही मदद पर्याप्त नहीं है. कड़े फैसले लेने होंगे.
11:18 PM. 20 Apr 2111:18 PM. 20 Apr
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुख से कोरोना को लेकर की चर्चा
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे, रक्षा सचिव और डीआरडीओ प्रमुख से कोविड-19 पर चर्चा की. राजनाथ सिंह ने आर्मी चीफ से कहा कि सेना के स्थानीय कमांडर मुख्यमंत्रियों से बात करें और हरसंभव मदद दें. रक्षा सचिव ने कैंट बोर्ड अस्पतालों में छावनी से इतर नागरिकों के लिए मेडिकल सुविधा देने का निर्देश दिया.
11:18 PM. 20 Apr 2111:18 PM. 20 Apr
राहुल गांधी हुए कोरोना पॉजिटिव
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. मंगलवार दोपहर राहुल गांधी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी और संपर्क में आए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की.
7:51 PM. 20 Apr 217:51 PM. 20 Apr
अरविंद केजरीवाल की पत्नी कोरोना पॉजिटिव, सीएम हुए आइसोलेट
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं जिसके बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी खुद को आइसोलेट कर लिया है.
7:51 PM. 20 Apr 217:51 PM. 20 Apr
सभी जिलों में नाइट कर्फ्यू
उत्तर प्रदेश में शुक्रवार रात 8 बजे से लेकर सोमवार सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन रहेगा. केवल जरूरी सेवाओं की अनुमति प्रशासन की ओर से दी जाएगी. सभी जिलों में नाइट कर्फ्यू रहेगा.
7:51 PM. 20 Apr 217:51 PM. 20 Apr
कोरोना के बढ़ते कहर के बीच पूरे यूपी में वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान
कोरोना संक्रमण के महासंकट के बीच उत्तर प्रदेश में वीकेंड लॉकडाउन की घोषणा की गई है. यूपी सरकार के अनुसार, अब पूरे प्रदेश में शनिवार और रविवार को लॉकडाउन रहेगा.
7:51 PM. 20 Apr 217:51 PM. 20 Apr
पर्याप्त वैक्सीन उपलब्ध कराए केंद्र
केंद्र सरकार द्वारा कोरोना वायरस वैक्सीन प्रतिरक्षण कार्यक्रम को सभी वयस्कों (18 साल से अधिक आयु) के लिए शुरू करने के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को कहा कि अब केंद्र सरकार को वैक्सीन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करनी चाहिए ताकि पात्र लोग जल्द से जल्द टीका लगवा सकें.
7:51 PM. 20 Apr 217:51 PM. 20 Apr
मुंबई में पुलिस ने रेमडेसिविर की 2,200 शीशियां जब्त की
पुलिस और खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) के अधिकारियों ने मुंबई में दो स्थानों पर छापेमारी करके निर्यातकों द्वारा जमा करके रखी गई रेमडेसिविर की 2,200 शीशियां बरामद की हैं. कोरोना संक्रमण के गंभीर मरीजों के लिए आवश्यक मानी जाने वाली रेमडेसिविर के निर्यात पर केंद्र ने पिछले हफ्ते रोक लगा दी थी.
7:51 PM. 20 Apr 217:51 PM. 20 Apr
मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा और इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार कोरोना संक्रमित हुए
नए मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा और इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार भी कोरोना संक्रमित हो गये हैं. चुनाव आयोग के शीर्ष दो अधिकारियों के कोरोना पॉजिटिव होने से हड़कंप मच गया है.
7:51 PM. 20 Apr 217:51 PM. 20 Apr
तेलंगाना में 30 अप्रैल तक के लिए रात्रिकालीन कर्फ्यू
तेलंगाना सरकार ने 30 अप्रैल तक के लिए रात्रिकालीन कर्फ्यू लगाने की घोषणा की.
7:51 PM. 20 Apr 217:51 PM. 20 Apr
हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ SC पहुंची यूपी सरकार
हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ यूपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. सरकार की ओर से कहा गया है कि लॉकडाउन प्रशासनिक मसला है.
7:51 PM. 20 Apr 217:51 PM. 20 Apr
महाराष्ट्र में कल्याण जेल के 30 कैदी कोरोना वायरस से संक्रमित
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कल्याण शहर के आधारवाड़ी जेल के कम से कम 30 कैदियों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया.
7:51 PM. 20 Apr 217:51 PM. 20 Apr
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 2,59,170 नए मामले
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 2,59,170 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,53,21,089 हो गई है. वहीं 1,761 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,80,530 पहुंच चुकी है.
7:51 PM. 20 Apr 217:51 PM. 20 Apr
कोरोना रोधी वैक्सीन की अब तक 12.69 करोड़ से अधिक खुराक दी गईं
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि सोमवार शाम तक भारत में पात्र लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण रोधी टीके की 12.69 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं. मंत्रालय ने बताया कि सोमवार को 73,600 कोविड-19 टीकाकरण केन्द्र संचालित हुए, जो अब तक सबसे बड़ी संख्या है.
7:51 PM. 20 Apr 217:51 PM. 20 Apr
नागपुर में कोरोना संबंधी हालात बेहद खतरनाक
नागपुर में कोरोना वायरस महामारी संभवत: ‘सामुदायिक प्रसार’ के चरण में पहुंच गई है. यह जानकारी जिला संरक्षक मंत्री नितिन राउत ने दी है. राउत ने कहा कि यहां से 76 किलोमीटर दूर वर्धा शहर में लॉयड स्टील परिसर में ऑक्सीजन की सुविधा वाले 1,000 बिस्तरों वाला एक विशाल अस्पताल बनेगा.
7:51 PM. 20 Apr 217:51 PM. 20 Apr
बड़ी संख्या में घर लौट रहे प्रवासी श्रमिक, बस स्टैंड पर अब भी भीड़
दिल्ली में लॉकडाउन की वजह से बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिक घर लौट रहे हैं. बस स्टैंड पर अब भी भीड़ नजर आ रही है.
7:51 PM. 20 Apr 217:51 PM. 20 Apr
मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के सर्वाधिक 12,897 नए मामले सामने आये
मध्य प्रदेश में सोमवार को कोरोना संक्रमण से 79 और लोगों की मौत हो गई तथा 12,897 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई. नए रोगियों एवं इससे मरने वालों का यह एक दिन का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है.
7:51 PM. 20 Apr 217:51 PM. 20 Apr
दिल्ली में संक्रमण से 240 मरीजों की मौत
दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 240 लोगों की मौत हो गई जो महामारी शुरू होने के बाद से अब तक संक्रमण से एक दिन में मौत का सर्वाधिक आंकड़ा है. इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण के 23,686 नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमण की दर 26.12 प्रतिशत हो गई है.
7:51 PM. 20 Apr 217:51 PM. 20 Apr
मनमोहन कोरोना वायरस से संक्रमित, नायडू, मोदी, सोनिया और राहुल ने स्वस्थ होने की कामना की
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए जिसके बाद उन्हें यहां के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया. उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और पार्टी के कई अन्य नेताओं ने मनमोहन सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना की.
7:51 PM. 20 Apr 217:51 PM. 20 Apr
गुजरात में सामने आये कोरोना के सर्वाधिक 11,403 मामले आए
गुजरात में सोमवार कोरोना वायरस के 11,403 मामले सामने आये जो एक दिन में अब तक के सर्वाधिक मामले हैं. इसके साथ राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 4,15,972 पहुंच गयी.
7:51 PM. 20 Apr 217:51 PM. 20 Apr
10 राज्य ऐसे हैं जहां 80 फीसदी सक्रिय मामले
देशभर के 10 राज्य ऐसे हैं जहां 80 फीसदी सक्रिय मामले हैं. इन राज्यों में उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, केरल और महाराष्ट्र टॉप पांच में शामिल है. वहीं, दिल्ली जहां देश की 0.3 प्रतिशत आबादी रहती है वहां फिलहाल कोरोना के 3.8 प्रतिशत सक्रिय मामले हैं.
1:04 PM. 20 Apr 211:04 PM. 20 Apr
बोरिया-बिस्तर समेट फिर लौटने लगे प्रवासी मजदूर
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रदेश में बीती रात से 6 दिनों के लिए पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा कर दी है. इस घोषणा के साथ केजरीवाल ने प्रवासियों से अपील की थी कि वे जहां हैं, वहीं रहें. घर वापसी की जल्दी न दिखाएं, सरकार उनके साथ है. लेकिन केजरीवाल की इस अपील का प्रवासियों पर कोई असर नहीं हुआ. हजारों की संख्या में लोग बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों पर पहुंच गये.
1:04 PM. 20 Apr 211:04 PM. 20 Apr
बंगाल में एक दिन में संक्रमण के सर्वाधिक 8,426 नए मामले
पश्चिम बंगाल में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 8,426 नए मामले सामने आए, वहीं 38 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई. राज्य में सामने आए एक दिन में संक्रमण के ये सर्वाधिक मामले हैं.
1:04 PM. 20 Apr 211:04 PM. 20 Apr
बिहार में कोरोना वायरस से पूर्व शिक्षामंत्री सहित 49 और की मौत
बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान पूर्व शिक्षामंत्री और प्रदेश में सत्ताधारी पार्टी जदयू के विधायक मेवालाल चौधरी सहित 49 और व्यक्ति की मौत हो जाने से इससे मरने वालों की संख्या सोमवार को 1790 तक पहुंच गई.
1:04 PM. 20 Apr 211:04 PM. 20 Apr
महाराष्ट्र में संक्रमण के 58,924 नए मामले, 351 लोगों की मौत
महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 58,924 नए मामले सामने आए हैं वहीं संक्रमण से 351 लोगों की मौत हो गई. सोमवार को राज्य में सर्वाधिक 68,631 मामले सामने आए थे.
1:04 PM. 20 Apr 211:04 PM. 20 Apr
झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 3992 नए मामले, 50 और मरीजों की मौत
झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से 50 और लोगों की मौत हो गयी, जिसे मिलाकर राज्य में इस संक्रमण से मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 1456 तक पहुंच गयी. वहीं, इसी अवधि में संक्रमण के 3992 नये मामले सामने आये जिन्हें मिलाकर राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 162945 हो गयी.
1:04 PM. 20 Apr 211:04 PM. 20 Apr
उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 2160 नए मामले, 24 मरीजों की मौत
उत्तराखंड में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2160 नए मामले सामने आए जबकि 24 अन्य ने महामारी से दम तोड़ दिया. ताजा मामलों को मिलाकर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 126193 हो गई है जबकि महामारी से मरने वालों का आंकड़ा 1892 हो गया है.
1:04 PM. 20 Apr 211:04 PM. 20 Apr
हाई कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के पांच शहरों में लॉकडाउन लगाने के निर्देश दिए
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए इलाहाबाद हाई कोर्ट ने प्रदेश के सबसे अधिक प्रभावित पांच शहरों- प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी, कानपुर नगर और गोरखपुर में 26 अप्रैल, 2021 तक के लिए लॉकडाउन लगाने का प्रदेश सरकार को सोमवार को निर्देश दिया.
1:04 PM. 20 Apr 211:04 PM. 20 Apr
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 11,967 नये मामले
राजस्थान में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 11,967 नये मामले सामने आये हैं जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,26,584 हो गई है. साथ ही, 53 और मरीजों की मौत हो जाने से इस महामारी के चलते अबतक 3204 लोगों की जान जा चुकी है.
Posted By : Amitabh Kumar
मुख्य बातें
Coronavirus Outbreak/LOCKDOWN LIVE Updates : देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर बेकाबू होती नजर आ रही है. कोरोना संक्रमण के मरीजों और इस महामारी से होने वाली मौतों की संख्या में जारी बेतहाशा वृद्धि से सब सहमे हुए हैं. इस महामारी का प्रकोप बढ़ने के साथ ही देश में स्वास्थ्य प्रणाली चरमराती दिख रही है. कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित राज्यों (Delhi ,bihar, Jharkhand, UP, MP ,bengal ,other state Lockdown corona vaccine ) में बेड, वेंटिलेटर, रेमडेसिविर और ऑक्सीजन की किल्लत नजर आ रही है. सोमवार को बीते 24 घंटों में सर्वाधिक रिकॉर्ड 2.74 लाख नए कोरोना संक्रमित मिले और 1,619 लोगों ने संक्रमण के कारण दम तोड दिया. कोरोना संक्रमण से जुड़ी हर खबर के लिए बनें रहें हमारे साथ…