Breaking Live: भारत के 50 प्रतिशत लोगों को लगाया गया कोविड वैक्सीन
Copied link
अफगानिस्तान को लेकर आज सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक. तालिबान को मान्यता नहीं देगा ताजिकिस्तान. अमेरिकी विदेश मंत्री का बयान 6 हजार में से 4 हजार लोगों का सफल रेस्क्यू. केरल में कोरोना के बढ़े मामले. संक्रमितों का आंकड़ा 30 हजार के पार. बड़ी खबरों के लिए बने रहें Prabhatkhabar.com के साथ…
3:54 AM. 27 Aug 213:54 AM. 27 Aug
भारत के 50 प्रतिशत लोगों को कोविड वैक्सीन दिया गया
भारत के 50 प्रतिशत लोगों को जो कोरोना वैक्सीन ले सकते हैं उन्हें पहला डोज दे दिया गया है. यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने आज दी.
3:54 AM. 27 Aug 213:54 AM. 27 Aug
IMD ने केरल के कई जिलों में भारी बारिश की आशंका जतायी
भारत मौसम विभाग ने मौसम पूर्वानुमान में केरल के कई जिलों में भारी बारिश से मध्यम दर्जे की बारिश का अनुमान लगाया है. आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी कर बारिश का पूर्वानुमान बताया है.
12:58 AM. 27 Aug 2112:58 AM. 27 Aug
काबुल एयरपोर्ट के बाहर धमाका
काबुल एयरपोर्ट के बाहर धमाका होने की खबर है. यह खबर एएफपी न्यूज एजेंसी ने पेंटागन के हवाले से दी है, लेकिन अभी हताहतों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पायी है.
10:39 PM. 26 Aug 2110:39 PM. 26 Aug
पिछले 24 घंटे में केरल में सामने आये कोरोना संक्रमण के 46 हजार केस
पिछले 24 घंटे में केरल में कोरोना संक्रमण के 46 हजार केस सामने आये हैं जिनमें से 58 प्रतिशत मामले केरल से समाने आये हैं.
9:04 PM. 26 Aug 219:04 PM. 26 Aug
अमेरिका सहित इन तीन देशों ने काबुल एयरपोर्ट पर हमले की आशंका जतायी
अमेरिका, ब्रिटेन और आस्ट्रेलिया ने अपने नागरिकों के लिए अलर्ट जारी किया है और उनसे कहा है कि वे काबुल एयरपोर्ट ना जायें बल्कि किसी सुरक्षित जगह पर चले जायें क्योंकि वहां आतंकी हमले की आशंका है. बताया जा रहा है कि संभवत: इस्लामिक स्टेट काबुल एयरपोर्ट पर हमला कर सकता है.
7:13 PM. 26 Aug 217:13 PM. 26 Aug
केरल में कोरोना को लेकर अहम बैठक
केरल में बढ़ रहे कोरोना मामलों को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय और राज्य सरकार के बीच आज अहम बैठक.(टीवी न्यूज)
7:13 PM. 26 Aug 217:13 PM. 26 Aug
मैसूर गैंगरेप केस पर महिला आयोग का संज्ञान
मैसूर गैंगरेप केस पर महिला आयोग का संज्ञान, कर्नाटक के डीजीपी से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग (आजतक न्यूज)
7:13 PM. 26 Aug 217:13 PM. 26 Aug
सर्वदलीय बैठक को लेकर शिवसेना ने किए कई सवाल
सरकार की बुलाई सर्वदलीय बैठक में शिवसेना ने सवाल किया है. पार्टी के सांसद गजानंद कीर्तिकर का कहना है कि भारत सरकार कितने लोगों को निकाल रही है, क्या है भारत सरकार की योजना, क्या किसी भारतीय को नुकसान भी हुआ है. ये सब जानकारी सरकार से मांगी है. (आजतक न्यूज)
7:13 PM. 26 Aug 217:13 PM. 26 Aug
ऑल पार्टी मीटिंग शुरू
अफगानिस्तान मसले पर सरकार की ऑल पार्टी मीटिंग शुरू हो गई है. बैठक में अफगान हालात पर सभी दलों के नेताओं से चर्चा होगी. बैठक में एचडी देवेगौड़ा, आनंद शर्मा, मल्लिकार्जुन खडसे समेत विपक्ष के कई नेता मौजूद है. विदेश मंत्री देंगे अफगानिस्तान के ताजा हालात की जानकारी.
7:13 PM. 26 Aug 217:13 PM. 26 Aug
काबुल में टोलो न्यूज के रिपोर्टर की हत्या
अफगानिस्तान में बढ़ रहा है तालिबान का कहर, काबुल में टोलो न्यूज के रिपोर्टर की हत्या
7:13 PM. 26 Aug 217:13 PM. 26 Aug
कोरोना वायरस के 46,164 नए मामले
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 46,164 नए मामले सामने आए हैं. कोविड से 34,159 लोगों की रिकवरी हुईं है. वहीं, 607 लोगों की मौत हुई है.
7:13 PM. 26 Aug 217:13 PM. 26 Aug
कानपुर के रिजवी रोड पर बड़ा हादसा
कानपुर के रिजवी रोड पर बड़ा हादसा हुआ है. यहां एक मकान की छत गिर गई. हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई. जबकि, एक गंभीर रूप से घायल हो गया है. जिसे इलाज के लिए उर्सला अस्पताल भेज दिया गया है.
7:13 PM. 26 Aug 217:13 PM. 26 Aug
अमेरिका में हुए 9/11 हमले में ओसामा बिन लादेन का हाथ नहीं
तालिबान ने कहा है कि इसका कोई सबूत नहीं कि अमेरिका में हुए 9/11 हमले में ओसामा बिन लादेन का हाथ था. (टीवी न्यूज)
1:24 PM. 26 Aug 211:24 PM. 26 Aug
अफगानिस्तान को लेकर आज सर्वदलीय बैठक
अफगानिस्तान को लेकर आज केन्द्र की मोदी सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है. बैठक में अफगानिस्तान संकट पर सभी दलों से चर्चा की जाएगी. वहीं, इसको लेकर सरकार का क्या रुख है सभी दलों को विदेश मंत्री इसकी जानकारी देंगे.
1:24 PM. 26 Aug 211:24 PM. 26 Aug
सितंबर-अक्टूबर में डरायेंगे कोरोना के मामले
सितंबर-अक्टूबर में कोरोना संक्रमण के मामले महाराष्ट्र में आतंक मचा सकते हैं. स्वास्थ्य विभाग के अनुमान के अनुसार इस दौरान महाराष्ट्र में 60 लाख नये केस सामने आ सकते हैं. देश में कोरोना की तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए वैक्सीनेशन पर जोर दिया जा रहा है और अबतक 60 करोड़ दिये जा चुके हैं. स्वास्थ्य विभाग का अनुमान है कि जब महाराष्ट्र में कोरोना का थर्ड वेव पीक पर होगा तो प्रतिदिन के केस 1.36 लाख तक पहुंच सकते हैं.
1:24 PM. 26 Aug 211:24 PM. 26 Aug
राजेश ठाकुर झारखंड प्रदेश कांग्रेस के नये अध्यक्ष
झारखंड प्रदेश कांग्रेस में बड़ा उलटफेर हुआ है. कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर को झारखंड प्रदेश कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया गया है. वहीं, पश्चिमी सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा, मांडर विधायक बंधु तिर्की समेत दो अन्य कांग्रेसी नेता जलेश्वर महतो और शाहजादा अनवर को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है.
1:24 PM. 26 Aug 211:24 PM. 26 Aug
सीबीआइ ने दर्ज की एक और प्राथमिकी
सीबीआइ ने सृजन घोटाले में एक और मामला दर्ज किया है. यह मामला कल्याण विभाग के बैंक खाते से 99 करोड़ 88 लाख 69 हजार 830 रुपये गबन का है. सीबीआइ के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में दर्ज कराये गये नये मामले आरसी 10 (एए) 21 में बैंक ऑफ बड़ौदा की डॉ आरपी रोड शाखा, इंडियन बैंक की पटल बाबू रोड शाखा व बैंक ऑफ इंडिया की खलीफाबाग शाखा के तत्कालीन प्रबंधक व संबंधित कर्मी और सृजन के सभी पदधारकों को आरोपित बनाया गया है.
1:24 PM. 26 Aug 211:24 PM. 26 Aug
Posted by: Pritish Sahay
मुख्य बातें
अफगानिस्तान को लेकर आज सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक. तालिबान को मान्यता नहीं देगा ताजिकिस्तान. अमेरिकी विदेश मंत्री का बयान 6 हजार में से 4 हजार लोगों का सफल रेस्क्यू. केरल में कोरोना के बढ़े मामले. संक्रमितों का आंकड़ा 30 हजार के पार. बड़ी खबरों के लिए बने रहें Prabhatkhabar.com के साथ…