Breaking News : देश में कोविड वैक्सीज डोज का आंकड़ा 81 करोड़ के पार

Breaking News : चरणजीत सिंह चन्नी आज सुबह 11 बजे पंजाब के सीएम पद की शपथ लेंगे. भाजपा नेता किरीट सोमैया को हिरासत में लिया गया है. झारखंड में आज से 12 सौ सरकारी व निजी स्कूल खुल गये हैं. देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ

Live Updates
9:28 PM. 20 Sept 21 9:28 PM. 20 Sept

देश में कोविड वैक्सीज डोज का आंकड़ा 81 करोड़ के पार

भारत में आज शाम सात बजे तक 81 करोड़ कोविड वैक्सीन डोज दिया गया. आज 85 लाख डोज दिया गया है.

9:28 PM. 20 Sept 21 9:28 PM. 20 Sept

इटावा में मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 1 की मौत

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में एक मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है. आजतक की खबर के अनुसार इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है और तीन लोग घायल हैं. विस्तृत खबर की प्रतीक्षा है.

9:28 PM. 20 Sept 21 9:28 PM. 20 Sept

बेबी रानी मौर्य को भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया

बेबी रानी मौर्य को भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है. हाल ही में उन्होंने उत्तराखंड के राज्यपाल पद से इस्तीफा दिया था.

9:28 PM. 20 Sept 21 9:28 PM. 20 Sept

भाजपा नेता दिलीप घोष को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया

भाजपा नेता दिलीप घोष को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू है. डाॅ सुकांता मजूमदार को प्रदेश का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है.

9:28 PM. 20 Sept 21 9:28 PM. 20 Sept

हिमाचल प्रदेश की सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी AAP

आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश की सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. यह जानकारी आम आदमी पार्टी की ओर से दी गयी है.

6:52 PM. 20 Sept 21 6:52 PM. 20 Sept

उत्तराखंड में 5 अक्टूबर तक बढ़ा कोरोना कर्फ्यू

कोरोना संक्रमण के मद्देनजर उत्तराखंड में लागू कोरोना कर्फ्यू 5 अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया है. सरकार ने क है कि 21 सितंबर को सुबह 6 बजे से कोरोना कर्फ्यू लागू रहेगा.

6:52 PM. 20 Sept 21 6:52 PM. 20 Sept

अखाड़ा परिषद के महंत नरेंद्र गिरी का निधन

अखाड़ा परिषद के महंत नरेंद्र गिरी का सोमवार को प्रयागराज में निधन हो गया. बाघंबरी मठ में उनका शव फांसी के फंदे से झूलता पाया गया है.

5:33 PM. 20 Sept 21 5:33 PM. 20 Sept

पोर्नोग्राफी मामले में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को जमानत

पोर्नोग्राफी मामले में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को मुंबई कोर्ट ने जमानत दे दी है. उन्हें 50 हजार रुपये के बॉन्ड पर जमानत दी गयी है.

5:33 PM. 20 Sept 21 5:33 PM. 20 Sept

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह ने आठ बजे बुलाई कैबिनेट की बैठक

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह ने आठ बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई है. संभावना जतायी जा रही है कि इस बैठक में कुछ अहम फैसले लिये जा सकते हैं.

5:33 PM. 20 Sept 21 5:33 PM. 20 Sept

क्रिकेटरों को 50 प्रतिशत अतिरिक्त मैच शुल्क मिलेगा

2019-20 के घरेलू सत्र में भाग लेने वाले क्रिकेटरों को 50 प्रतिशत अतिरिक्त मैच शुल्क मिलेगा. यह घोषणा बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने की.

1:14 PM. 20 Sept 21 1:14 PM. 20 Sept

कांग्रेस ने एक मामूली आदमी को मुख्‍यमंत्री बनाया, पूरी पार्टी का शुक्रिया : सीएम चन्नी

पंजाब के नये मुख्‍यमंत्री चन्नी ने कहा कि कांग्रेस ने एक मामूली आदमी को मुख्‍यमंत्री बनाया है. मैं पंजाब की जनता का धन्यवाद करता हूं. कांग्रेस ने एक गरीब को मुख्‍यमंत्री बनाया है. राहुल गांधी गरीबों के साथ खड़े हैं. मैं आम आदमी का नुमाइंदा हूं. राहुल गांधी और सोनिया गांधी सहित पूरी पार्टी का मैं शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने मुझे ये जिम्मेदारी सौंपी है.

1:14 PM. 20 Sept 21 1:14 PM. 20 Sept

बसपा प्रमुख मायावती ने कहा – पंजाब का नया सीएम कांग्रेस का चुनावी हथकंडा

बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि चन्नी को कुछ वक्त के लिए सीएम बनाया गया है. गैर दलित के नेतृत्व में ही कांग्रेस चुनाव लड़ेगी. पंजाब चुनाव में दलित कार्ड चलते हुए मायावती ने कहा कि पंजाब का नया सीएम कांग्रेस का चुनावी हथकंडा है.

1:14 PM. 20 Sept 21 1:14 PM. 20 Sept

उत्तराखंड के चमोली ज़िले के पांगती गांव में बादल फटा

उत्तराखंड के चमोली ज़िले के पांगती गांव में बादल फट ने की खबर आ रही है. स्थानीय प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि चमोली ज़िले में बादल फटने की दु:खद सूचना प्राप्त हुई. स्थानीय प्रशासन राहत व बचाव कार्य में लगा हुआ है. मैं बाबा केदार से सभी की कुशलता की कामना करता हूं.

1:14 PM. 20 Sept 21 1:14 PM. 20 Sept

पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 30,256 नए मामले, 295 की मौत

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 30,256 नए मामले सामने आए हैं. जबकि 43,938 ठीक हुए. इसी दौरान 295 मरीजों की मौत भी हुई है.

9:26 AM. 20 Sept 21 9:26 AM. 20 Sept

आजम खान, मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद से पूछताछ

सपा नेता आजम खान, मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद से 20 -24 सितंबर तक ED पूछताछ करेगी.

9:26 AM. 20 Sept 21 9:26 AM. 20 Sept

शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शामिल होंगे

ब्रह्म मोहिंद्रा और सुखजिंदर रंधावा डिप्टी सीएम पद की शपथ ले सकते हैं. शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शामिल होंगे. राजभवन के हॉल में मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह होगा. टीवी रिपोर्ट के अनुसार यहां मीडिया की एंट्री पर रोक लगा दी गई है.

9:06 AM. 20 Sept 21 9:06 AM. 20 Sept

किरीट सोमैया का ट्वीट

महाराष्ट्र के भाजपा नेता किरीट सोमैया को सतारा जिले के कराड रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने हिरासत में लिया है. बताया जा रहा है कि सोमैया सोमवार को यानी आज कोहलापुर जाने की उम्मीद थी. किरीट सोमैया ने सोमवार सुबह ट्वीट किया कि पुलिस ने मुझे कराड में निषेधाज्ञा के तहत रोकने का काम किया. कराड सर्किट हाउस में सुबह 9 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगा और घोटाले का पर्दाफाश करूंगा.

9:06 AM. 20 Sept 21 9:06 AM. 20 Sept

आरोप बेबुनियाद : मृत्युंजय तिवारी

तेजस्वी और मीसा भारती पर FIR को लेकर RJD नेता मृत्युंजय तिवारी का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि सारे आरोप बेबुनियाद हैं.

9:06 AM. 20 Sept 21 9:06 AM. 20 Sept

नहीं हुई औवेसी और अतीक अहमद की मुलाकात

अहमदाबाद साबरमती जेल अथॉरिटी ने एआईएमआईएम नेता औवेसी की अतीक अहमद के साथ मुलाकात करवाने से इनकार कर दिया है.

9:06 AM. 20 Sept 21 9:06 AM. 20 Sept

चरणजीत सिंह चन्नी लेंगे शपथ

सोमवार सुबह चरणजीत सिंह चन्नी ने रूपनगर गुरुद्वारे में मत्था टेका है. वे आज आज पंजाब के मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेंगे.

9:06 AM. 20 Sept 21 9:06 AM. 20 Sept

भूपेंद्र पटेल और पीएम मोदी की मुलाकात

गुजरात के नए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल आज दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे.

9:06 AM. 20 Sept 21 9:06 AM. 20 Sept

झारखंड में आज से खुलेंगे 6 से 8 तक की कक्षाएं

झारखंड सरकार द्वारा छठी से आठवीं कक्षा तक की भी ऑफलाइन पढ़ाई शुरू करने की अनुमति दिये जाने के बाद राजधानी के निजी स्कूलों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है. 18 माह बाद इन कक्षाओं का संचालन शुरू होगा. राजधानी के कई निजी स्कूलों में सोमवार से छठी से आठवीं कक्षा तक की पढ़ाई भी ऑफलाइन शुरू हो जायेगी.

9:06 AM. 20 Sept 21 9:06 AM. 20 Sept

मुजफ्फरनगर के बाद अब सीतापुर में महापंचायत

मुजफ्फरनगर के बाद अब सीतापुर में किसान महापंचायत होगी. इसमें किसान नेता राकेश टिकैत और सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर सहित अन्य नेता भी शामिल होंगे. वहीं, पुलिस-प्रशासन ने भी किसान महापंचायत को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है. लखीमपुर खीरी और हरदोई जिलों से भी पुलिस बुलायी गई है.

9:06 AM. 20 Sept 21 9:06 AM. 20 Sept

योगी आदित्यनाथ आज गाजीपुर दौरा

यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गाजीपुर दौरे पर हैं. यहां कई योजनाओं का वे शिलान्यास करेंगे.

Posted By : Amitabh Kumar

मुख्य बातें

Breaking News : चरणजीत सिंह चन्नी आज सुबह 11 बजे पंजाब के सीएम पद की शपथ लेंगे. भाजपा नेता किरीट सोमैया को हिरासत में लिया गया है. झारखंड में आज से 12 सौ सरकारी व निजी स्कूल खुल गये हैं. देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >