Breaking News: झारखंड में प्रतिबंधों के साथ पंडालों में होगी दुर्गा पूजा, श्रद्धालुओं को प्रवेश की अनुमति नहीं
Copied link
Breaking News : 4 आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद हाई अलर्ट पर पंजाब. बिहार में वायरल बुखार का कहर. पटना में दो दिनों में दोगुने से अधिक हुए मामले. चीन के सिचुआन में महसूस किए गये 6 तीव्रता के भूकंप के झटके. देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…
4:09 AM. 17 Sept 214:09 AM. 17 Sept
प्रतिबंधों के साथ पंडालों में होगी दुर्गा पूजा
झारखंड सरकार ने दुर्गा पूजा को लेकर गाइडलाइन जारी की है. कोविड संक्रमण को देखते हुए सरकार ने पंडालों में मां दुर्गा की पूजा की अनुमति तो दी है, लेकिन श्रद्धालुओं को पंडालों में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी. मंदिरों को खोल दिया गया है, लेकिन कंटेनमेंट जोन में मंदिरों को खोलने की इजाजत नहीं होगी. साथ ही कक्षा छह तक के स्कूलों को 20 सितंबर से खोलने का आदेश भी झारखंड सरकार ने दिया है.
4:09 AM. 17 Sept 214:09 AM. 17 Sept
कल ब्लैक फ्राइडे प्रोटेस्ट मार्च का आयोजन करेगा
कृषि कानूनों के एक साल पूरे होने पर अकाली दल कल ब्लैक फ्राइडे प्रोटेस्ट मार्च का आयोजन करेगा. यह मार्च गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब से संसद भवन तक आयोजित किया जायेगा.
12:49 AM. 17 Sept 2112:49 AM. 17 Sept
बीजेपी उम्मीदवार प्रियंका टिबड़ेवाल का पीछा करती है बंगाल पुलिस
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव लड़ रहीं भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) उम्मीदवार का कोलकाता पुलिस के अधिकारी और जवान सादे वेश में पीछा करते हैं. यह दावा किया है प्रियंका के इलेक्शन एजेंट ने. उनका दावा है कि प्रियंका की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कोलकाता पुलिस के अफसरों को तैनात किया गया है.
12:49 AM. 17 Sept 2112:49 AM. 17 Sept
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्वाड की बैठक में भाग लेने के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और अन्य क्वाड नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे. विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी है.
12:49 AM. 17 Sept 2112:49 AM. 17 Sept
26 जनवरी की परेड नये सेंट्रल विस्टा में
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गुरुवार को एक बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि सेंट्रल विस्टा एवेन्यू पर काम चल रहा है. इसलिए 26 जनवरी की परेड इस बार नये सेंट्रल विस्टा में होगी. उन्होंने कहा कि हम सुनिश्चित करेंगे कि देश जब आजादी के 75वें साल में हम स्वतंत्रता दिवस नयी संसद में मनायें.
12:49 AM. 17 Sept 2112:49 AM. 17 Sept
विराट कोहली ने किया टी 20 की कप्तानी छोड़ने का एलान
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने सीमित ओवर की कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर दिया है. वे टी-20 विश्वकप के बाद कप्तानी छोड़ देंगे.
11:36 PM. 16 Sept 2111:36 PM. 16 Sept
मनोहरलाल खट्टर ने दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की
हरियाणा के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की. इस मुलाकात का ब्यौरा नहीं मिल पाया है.
11:36 PM. 16 Sept 2111:36 PM. 16 Sept
देश में कोरोना के मामलों में गिरावट
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज यह जानकारी दी गयी है कि देश में कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. अभी जो मामले सामने आ रहे हैं उनमें से 68 प्रतिशत केरल से है. लेकिन अभी एहतियात बरतने की जरूरत है, साथ ही मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग की भी बहुत सख्त जरूरत है.
11:36 PM. 16 Sept 2111:36 PM. 16 Sept
बरौनी रिफाइनरी में ब्लास्ट 17 कर्मी जख्मी, मौत की अफवाह के बाद हंगामा
बिहार के बरौनी रिफाइनरी में ब्लास्ट से 17 कर्मियों के जख्मी होने की सूचना है. मौत की अफवाह के बाद हंगामा हो गया है.
11:36 PM. 16 Sept 2111:36 PM. 16 Sept
अभिनेता सोनू सूद के आवास पर आयकर विभाग का छापा जारी
अभिनेता सोनू सूद के आवास पर आयकर विभाग का छापा आज भी जारी है. कल सोनू सूद के छह ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापेमारी शुरू की थी.
7:18 PM. 16 Sept 217:18 PM. 16 Sept
दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना की नियुक्ति मामला
दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना की नियुक्ति मामला, याचिकाओं पर सुनवाई 20 सितंबर तक टली. (आजतक न्यूज)
7:18 PM. 16 Sept 217:18 PM. 16 Sept
1993 की तरह बम ब्लास्ट की थी साजिश
पुलिस की गिरफ्त में आये चारों आतंकियों ने किया खुलासा किया है कि, 1993 की तरह बम ब्लास्ट की थी साजिश. वहीं, पूछताछ के बाद अब तक पुलिस ने डेढ़ किलो आरडीएक्स बरामद कर लिया है. (आजतक न्यूज)
7:18 PM. 16 Sept 217:18 PM. 16 Sept
रक्षा कार्यालय परिसरों का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली ने रक्षा कार्यालय परिसरों का उद्घाटन किया. इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और सेनाध्यक्ष जनरल एम.एम नरवणे भी मौज़ूद थे. वहीं, रक्षा मंत्री ने राजनाथ सिंह ने कहा कि, बदलाव की थी जरूरत.
7:18 PM. 16 Sept 217:18 PM. 16 Sept
फैक्ट्री में लगी आग
दिल्ली के मायापुरी फेज-2 इलाके में एक फैक्ट्री में आग लग गई.
7:18 PM. 16 Sept 217:18 PM. 16 Sept
रिकॉर्ड ऊंचाई पर खुला शेयर बाजार
रिकॉर्ड ऊंचाई पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में 158 अंक की तेजी
7:18 PM. 16 Sept 217:18 PM. 16 Sept
देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 30,570 नए मामले
देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 30,570 नए मामले सामने आये हैं. वहीं कोरोना से 431 लोगों की मौत हुई है.
7:18 PM. 16 Sept 217:18 PM. 16 Sept
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आज जाएंगे दौसा
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आज जाएंगे दौसा, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का लेंगे जायजा
7:18 PM. 16 Sept 217:18 PM. 16 Sept
पंजाब के जलालाबाद में बाइक में धमाका
पंजाब के जलालाबाद में बाइक में धमाका की खबर है. बताया जा रहा है कि विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई है. (आजतक न्यूज)
7:18 PM. 16 Sept 217:18 PM. 16 Sept
न के सिचुआन में 6 तीव्रता के भूकंप के झटके
चीन के सिचुआन में 6 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप से दो की मौत हो गई है. और दर्जनों लोग घायल हुए हैं. (आजतक न्यूज)
7:18 PM. 16 Sept 217:18 PM. 16 Sept
गुजरात में शपथ ग्रहण
गुजरात में भारतीय जनता पार्टी में मचा घमासान काफी बढ़ गया है. घमासान के बीच आज 27 नेता लेंगे मंत्रीपद की शपथ.
12:59 PM. 16 Sept 2112:59 PM. 16 Sept
प्रभावशाली हस्तियों में तालिबान नेता मुल्ला बरादर भी शामिल
टाइम मैगजीन ने वर्ष 2021 की 100 सबसे प्रभावशाली हस्तियों की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ तालिबानी नेता और अफगानिस्तान के डिप्टी प्राइम मिनिस्टर मुल्ला गनी बरादर शामिल हैं. टाइम मैगजीन में नेताओं की सूची में इन्हें जगह दी गयी है. इस लिस्ट में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के अलावा पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को भी जगह दी गयी है.
12:59 PM. 16 Sept 2112:59 PM. 16 Sept
बिहार में वायरल बुखार का कहर
बिहार में वायरल बुखार का कहर है. पटना में वायरल बुखार पीड़ित बच्चों की संख्या में लगातार तीसरे दिन वृद्धि दर्ज की गयी. राज्य के सरकारी अस्पतालों में सोमवार को 524, मंगलवार को 830 और बुधवार को 1270 वायरल बुखार से पीड़ित बच्चे ओपीडी में आये.
मुख्य बातें
Breaking News : 4 आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद हाई अलर्ट पर पंजाब. बिहार में वायरल बुखार का कहर. पटना में दो दिनों में दोगुने से अधिक हुए मामले. चीन के सिचुआन में महसूस किए गये 6 तीव्रता के भूकंप के झटके. देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…