Breaking News: ग्वालियर में कोरोना नियमों का उल्लंघन करने पर एक कांग्रेस विधायक के खिलाफ मामला दर्ज
Copied link
Breaking News LIVE Update: बंगाल उपचुनाव को लेकर आज नॉमिनेशन फाइल करेंगी सीएम ममता बनर्जी. प्रियंका गांधी वाड्रा आज लखनऊ पहुंचेंगी. भारत और ऑस्ट्रेलिया की आज नई दिल्ली में टू प्लस टू मंत्रिस्तरीय होगी बातचीत. देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…
4:01 AM. 11 Sept 214:01 AM. 11 Sept
कांग्रेस विधायक के खिलाफ मामला दर्ज
मध्यप्रदेश के ग्वालियर में कोरोना नियमों का उल्लंघन करने पर एक कांग्रेस विधायक समेत 250 लोगों के ख़िलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
4:01 AM. 11 Sept 214:01 AM. 11 Sept
तालिबान ने अमरुल्ला सालेह के भाई की हत्या की
तालिबान ने अफगानिस्तान के पूर्व उपराष्ट्रपति अमरुल्ला सालेह के भाई की हत्या कर दी है. सालेह तालिबान का विरोधी था और उसने पंजशीर में इनके खिलाफ जंग की थी.
4:01 AM. 11 Sept 214:01 AM. 11 Sept
भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल को मिली जमानत
भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल को हेट स्पीच मामले में जमानत मिल गयी है.
10:23 PM. 10 Sept 2110:23 PM. 10 Sept
कोविड 19 से जुड़े मुद्दों पर पीएम मोदी कर रहे हैं हाई लेवल मीटिंग
कोविड 19 से जुड़े मुद्दों पर पीएम नरेंद्र मोदी कर रहे हैं हाई लेवल मीटिंग. इस मीटिंग में वैक्सीनेशन के मुद्दे पर भी बात होगी.
9:43 PM. 10 Sept 219:43 PM. 10 Sept
पंजाब में कोविड प्रतिबंध 30 सितंबर तक के लिए बढ़ाया गया
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कोविड प्रतिबंध 30 सितंबर तक के लिए बढ़ा दिया है. उन्होंने कहा कि यह निर्णय आगामी त्योहारों के मद्देनजर लिया गया है.
7:33 PM. 10 Sept 217:33 PM. 10 Sept
सुरक्षा बलों पर आतंकियों ने किया ग्रेनेड से हमला
श्रीनगर के पीपी चनपोरा के पास सुरक्षा बलों पर आतंकियों ने किया ग्रेनेड से हमला, एक जवान घायल.
7:33 PM. 10 Sept 217:33 PM. 10 Sept
प्रियंका गांधी की बैठक जारी
प्रियंका गांधी की सलाहकार व रणनीति कमेटी के साथ बैठक जारी, चुनावों को लेकर हो रही चर्चा. (आजतक न्यूज)
7:33 PM. 10 Sept 217:33 PM. 10 Sept
भारत ने सीरीज 2-1 से जीती
भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर टेस्ट रद्द हो सकता है. ऐसे में भारत के सीरीज 2-1 से जीती की संभावना है. (आजतक न्यूज)
7:33 PM. 10 Sept 217:33 PM. 10 Sept
भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट टला
भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट टल गया है. दोनों टीमों के बीच आज से शुरू हो रहा था मुकाबला. अब कोरोना के और रिपोर्ट आने के बाद खेल पर भारत और इंग्लैंड की क्रिकेट बोर्ड करेगी फैसला
7:33 PM. 10 Sept 217:33 PM. 10 Sept
प्रियंका टिबेरवाल बीजेपी की ओर से लड़ेंगी उपचुनाव
भवानीपुर से ममता बनर्जी के खिलाफ प्रियंका टिबेरवाल बीजेपी की ओर से लड़ेंगी उपचुनाव.
7:33 PM. 10 Sept 217:33 PM. 10 Sept
हर वार्ड में 8 बीजेपी विधायकों की हुई नियुक्ति
पश्चिम बंगाल के भवानीपुर में हर वार्ड में 8 बीजेपी विधायकों की हुई नियुक्ति.(आजतक न्यूज)
7:33 PM. 10 Sept 217:33 PM. 10 Sept
24 घंटों में कोरोना वायरस के 34,973 नए मामले
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 34,973 नए मामले सामने आये. वहीं, एक दिन में कोरोना से 260 मौतों की मौत हुई है. वहीं, केरल में 26,200 नए मामले मिले हैं.
3:12 PM. 10 Sept 213:12 PM. 10 Sept
बसपा किसी भी बाहुबली और माफिया को नहीं देगी टिकट
मायावती का बड़ा बयान- यूपी चुनाव में बसपा किसी भी बाहुबली और माफिया को नहीं देगी टिकट
3:12 PM. 10 Sept 213:12 PM. 10 Sept
बाइडन ने की शी जिनपिंग से बात
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने की शी जिनपिंग से बात, इंडो-पैसिफिक समेत अन्य मुद्दों पर दोनों नेताओं ने चर्चा की.(आजतक न्यूज)
3:12 PM. 10 Sept 213:12 PM. 10 Sept
बीजेपी नेता का मिला शव
यूपी के बागपत में स्थानीय बीजेपी नेता आत्माराम तोमर का शव मिला है. गला दबाकर हत्या की आशंका जताी जा रही है. (आजतक न्यूज)
1:40 PM. 10 Sept 211:40 PM. 10 Sept
सीएम ममता बनर्जी करेंगी नॉमिनेशन
बंगाल उपचुनाव में आज भवानीपुर सीट से सीएम ममता बनर्जी करेंगी नॉमिनेशन फाइल
1:40 PM. 10 Sept 211:40 PM. 10 Sept
अपने वादे का सम्मान करे तालिबान
अफगानिस्तान के हालात पर भारत ने चिंता जताई है. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि अफगानिस्तान में हालात अब भी नाजुक बने हुए हैं. उन्होंने कहा कि, तालिबान ने जो वादे किए है उसे उसका सम्मान करना चाहिए.
1:40 PM. 10 Sept 211:40 PM. 10 Sept
4 राज्यों में बदले राज्यपाल
कई राज्यों के राज्यपाल बदल दिए गए हैं. पंजाब, तमिलनाडु,उत्तराखंड और असम के राज्यपालों को बदला गया है. लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह को उत्तराखंड का नया राज्यपाल बनाया गया है. तमिलनाडु के गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित को पंजाब का राज्यपाल बनाया गया है. एनवी रावी को तमिलनाडु का राज्यपाल बनाया गया है. वहीं, जगदीश मुखी को असम का राज्यपाल बनाया गया है. इसम के साथ साथ उन्हें नागालैंड की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है.
1:40 PM. 10 Sept 211:40 PM. 10 Sept
नमाज कक्ष विवाद को लेकर बनी विस कमेटी
झारखंड विधानसभा में नमाज के लिए कमरा आवंटन करने के मामले में गतिरोध दूर करने के लिए स्पीकर रबींद्रनाथ महतो ने विधानसभा की कमेटी का गठन किया है. कमेटी में झामुमो के वरिष्ठ विधायक स्टीफन मरांडी संयोजक बनाये गये हैं. स्पीकर ने कमेटी को 45 दिनों के अंदर अपनी रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है़ कमेटी में झामुमो विधायक डॉ सरफराज अहमद, भाजपा विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, विधायक प्रदीप यादव, माले विधायक विनोद सिंह, आजसू विधायक डॉ लंबोदर महतो और कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सदस्य बनाये गये है.
1:40 PM. 10 Sept 211:40 PM. 10 Sept
बिहार में खूब हो रही जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री
पटना जिले का दानापुर अनुमंडल क्षेत्र संपत्ति निबंधन के मामले में नंबर वन है. बीते तीन चार वर्षों के दौरान दानापुर अनुमंडल क्षेत्र में ही सबसे अधिक जमीन व मकान का निबंधन हुआ है. चालू वित्तीय वर्ष के शुरुआती पांच माह यानी अप्रैल से लेकर अगस्त तक के दौरान भी दानापुर अनुमंडल क्षेत्र मसलन दानापुर, बिहटा, नौबतपुर और मनेर प्रखंड क्षेत्र में सबसे अधिक 6803 संपत्तियों का निबंधन हुआ है.
1:40 PM. 10 Sept 211:40 PM. 10 Sept
Posted by: Pritish Sahay
मुख्य बातें
Breaking News LIVE Update: बंगाल उपचुनाव को लेकर आज नॉमिनेशन फाइल करेंगी सीएम ममता बनर्जी. प्रियंका गांधी वाड्रा आज लखनऊ पहुंचेंगी. भारत और ऑस्ट्रेलिया की आज नई दिल्ली में टू प्लस टू मंत्रिस्तरीय होगी बातचीत. देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…