Delhi Liquor Scam: ईडी के समक्ष पेश होने के लिए दिल्ली पहुंची केसीआर की बेटी के कविता, 9 मार्च को होगी पूछताछ

दिल्ली आबकारी मामले में ईडी 9 मार्च यानी गुरुवार को के कविता से पूछताछ करेगी. इससे पहले भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के कविता ने कहा था कि जांच एजेंसी के समक्ष पेश होने को लेकर कानूनी राय लेंगी.

दिल्ली आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूछताछ के लिए तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता को समन जारी किया. इधर ईडी के सामने पेश होने के लिए कविता दिल्ली पहुंच चुकी हैं.

9 मार्च को ईडी करेगी कविता से पूछताछ

मालूम हो दिल्ली आबकारी मामले में ईडी 9 मार्च यानी गुरुवार को के कविता से पूछताछ करेगी. इससे पहले भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के कविता ने कहा था कि जांच एजेंसी के समक्ष पेश होने को लेकर कानूनी राय लेंगी क्योंकि उनका 10 मार्च को महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में राष्ट्रीय राजधानी में धरना-प्रदर्शन का कार्यक्रम है.

कविता ने कहा, उन्हें धमकाने का हथकंडा रचा जा रहा

कविता ने कहा, वह ईडी के साथ पूरा सहयोग करेंगी. उन्होंने आरोप लगाया कि यह उन्हें ‘धमकाने का हथकंडा’ है और बीआरएस इसके आगे नहीं झुकेगी. कविता ने दावा किया कि 10 मार्च को महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित अनशन के मद्देनजर ईडी ने उन्हें नौ मार्च को पेश होने का निर्देश दिया. बीआरएस नेता ने कहा, मैं केंद्र में सत्तारूढ़ दल को बताना चाहती हूं कि हमारे नेता मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की आवाज दबाने और पूरी बीआरएस पार्टी को भयभीत करने के ये हथकंडे हमें झुका नहीं सकेंगे.

Also Read: AAP का दावा, खूंखार अपराधियों के साथ तिहाड़ में रखे गये मनीष सिसोदिया, हत्या की आशंका

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर बीआरएस ने लगाया जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप

गौरतलब है कि 44 वर्षीय कविता को नौ मार्च को दिल्ली में संघीय एजेंसी के समक्ष उपस्थित होने को कहा गया है. कविता ने कहा कि मुख्यमंत्री केसीआर के नेतृत्व में बीआरएस भाजपा की विफलताओं को उजागर करने और भारत के उज्ज्वल एवं बेहतर भविष्य के लिए आवाज उठाने के लिए संघर्ष करना जारी रखेगी. इस बीच, ईडी द्वारा कविता के खिलाफ जारी समन को लेकर तेलंगाना में सत्तारूढ़ बीआरएस ने केंद्र की राजग सरकार पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि यह जांच एजेंसियों का दुरुपयोग है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >