दिल्ली मेट्रो में शराब की अनुमति ? जानें इस नये नियम के बारे में

Liquor bottles allowed on Delhi Metro? डीएमआरसी ने कहा कि मेट्रो यात्रियों से अनुरोध है कि वे यात्रा करते समय शिष्टाचार का पालन करें. जानें शराब को लेकर बनाये गये नये नियम के बारे में

यदि आप शराब पीने के शौकीन हैं तो ये खबर आपके काम की है. जी हां…दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने नियमों में संशोधन किया है, जिसमें शराब को लेकर जो नया नियम बनाया गया है. नियम के अनुसार मेट्रो के अंदर प्रति व्यक्ति शराब की दो सीलबंद बोतलें ले जाने की अनुमति प्रदान की गयी है. इस बाबत शुक्रवार को संबंधित अधिकारियों ने जानकारी दी. हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया है कि मेट्रो परिसर के अंदर शराब पीना अभी भी बैन है.

डीएमआरसी की ओर से इस बात की जानकारी ददी गयी है. एक सवाल के जवाब में एक बयान जारी किया गया है और कहा गया है कि अभी तक एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन को छोड़कर दिल्ली मेट्रो की किसी भी सेवा में शराब ले जाने पर बैन था. आगे बयान में कहा गया है कि हालांकि, बाद में सीआईएसएफ (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) और डीएमआरसी के अधिकारियों की एक समिति ने सूची की समीक्षा की. इसके बाद इसमें संशोधन किया गया. संशोधित सूची के अनुसार, एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन की तरह ही दिल्ली मेट्रो पर प्रति व्यक्ति शराब की दो सीलबंद बोतलें ले जाने की अनुमति प्रदान की गयी है.

Also Read: दिल्ली मेट्रो ने 1 महीने में बेचे 74 लाख से ज्यादा QR Code वाले पेपर टिकट, 32 फीसदी घटी टोकन की बिक्री

होगी कानूनी कार्रवाई

डीएमआरसी ने कहा कि मेट्रो यात्रियों से अनुरोध है कि वे यात्रा करते समय शिष्टाचार का पालन करें. ऐसा ना हो कि आपके किसी कृत्य से दूसरो को परेशानी हो. एक अधिकारी की ओर से स्पष्ट किया गया है कि यदि कोई यात्री शराब के नशे में अभद्र व्यवहार करते हुए पाया जाता है, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा. उसके खिलाफ कानून के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत उचित कार्रवाई की जाएगी.

लोगो की आ रही है प्रतिक्रिया

इस खबर के सामने आने के बाद लोगों की लगातार प्रतिक्रिया सामने आ रही है. कुछ इसके समर्थन में अपनी बात रख रहे हैं तो कुछ लोग इस नियम के विरोध में बातें करते दिख रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >