Law Student Attacked : लॉ के छात्र का पेट फाड़ा और उंगलियां काटी, आंत को कपड़े से बांधकर अस्पताल ले गए परिजन

Law Student Attacked : कानपुर में 22 साल के LLB छात्र अभिजीत सिंह चंदेल पर एक मेडिकल स्टोर के मालिक और उसके साथियों ने पैसे के विवाद के चलते कटार से हमला किया. इस हमले में उसका सिर और पेट बुरी तरह से जख्मी हो गया, आंतें बाहर आ गईं.

Law Student Attacked : कानपुर में एक भयानक मामला सामने आया है. यहां 22 साल के LLB छात्र अभिजीत सिंह चंदेल पर कटार से बेरहमी से हमला किया गया, जिससे उसकी जान खतरे में है. इस हमले में उसका सिर गंभीर रूप से जख्मी हुआ, कुछ उंगलियां कट गईं और पेट की आंतें बाहर आ गईं. कानपुर यूनिवर्सिटी में पहले साल के LLB छात्र अभिजीत शनिवार को रात करीब 9 बजे दवाइयां खरीदने के लिए एक मेडिकल स्टोर गया था.

यह छोटा सा काम एक डरावने हादसे में बदल गया, जब दुकान मालिक के साथ पैसे को लेकर विवाद हो गया और बहस बहुत बढ़ गई. स्थिति पूरी तरह कंट्रोल से बाहर हो गई जब कुछ अन्य लोग इस झगड़े में पड़े. इंडिया टुडे ने वहां मौजूद लोगों के हवाले से खबर प्रकाशित की है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने अभिजीत पर बार-बार कटार से हमला किया, जिससे उसका सिर और पेट फट गया. उसकी आंतें बाहर निकल आईं और दो उंगलियां कट गईं. खून से लथपथ अभिजीत सड़क पर गिर गया, जबकि हमलावर मौके से भाग गए.

आंतों को कपड़े से बांधकर अस्पताल ले गए परिजन

हमले की खबर मिलते ही परिजन घबरा गए. उन्होंने अभिजीत की आंतों को कपड़े से बांधकर उसे चार अलग-अलग अस्पतालों में ले गए, लेकिन चोटें गंभीर होने की वजह से सभी ने शुरू में उसे भर्ती करने से इनकार कर दिया. आखिरकार उसे Regency Hospital में भर्ती किया गया, जहां डॉक्टरों ने दो घंटे की सर्जरी की, उसके सिर पर 14 टांके लगाए और कट गई उंगलियों को जोड़ने की कोशिश की.

अभिजीत की मां, नीलम सिंह चंदेल ने आरोप लगाया कि हमलावर पुलिस की सुरक्षा का फायदा उठाते हैं. मामले से ध्यान भटकाने के लिए उन्होंने उनके घायल बेटे के खिलाफ झूठा उगाही और चोरी का मामला दर्ज कर दिया है. उन्होंने यह भी कहा कि आरोपी प्रिंस राज श्रीवास्तव का आपराधिक रिकॉर्ड है और वह काकादेव पुलिस स्टेशन में उगाही और जमीन हड़पने के मामले में आरोपों का सामना कर रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >