लश्कर-ए-तैयबा का खूंखार आतंकवादी सलीम पर्रे ढेर, जम्मू-कश्मीर पुलिस को मिली बड़ी सफलता

पहले यह सूचना आयी थी कि सलीम पर्रे के साथ एक विदेशी आतंकी भी मारा गया है, लेकिन बाद में यह जानकारी सामने आयी कि सिर्फ एक आतंकी सलीम पर्रे ही मारा गया है.

लश्कर-ए-तैयबा के खूंखार आतंकवादी सलीम पर्रे को सुरक्षा बलों ने आज मुठभेड़ में मार गिराया गया है. श्रीनगर पुलिस ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के खूंखार आतंकवादी सलीम पर्रे को मार गिराया है, यह जानकारी कश्मीर पुलिस के आईजी ने दी है.

पुलिस के अनुसार श्रीनगर के बाहरी इलाके हरवान में सुरक्षा बलों के साथ दो अलग-अलग मुठभेड़ में प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा के कुख्यात और वांछित आतंकी सलीम पर्रे समेत दो आतंकवादी मारे गये.

कश्मीर जोन के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर ए तैयबा के कुख्यात आतंकवादी सलीम पारे को श्रीनगर पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया . उन्होंने बताया कि अभियान की विस्तृत जानकारी बाद में दी जायेगी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पास के गासू गांव में सुरक्षा बलों एवं आतंकवादियों के बीच एक और मुठभेड़ हो गयी.

अधिकारियों ने बताया, इस मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया. अंतिम समाचार मिलने तक मुठभेड़ जारी थी. उन्होंने बताया कि आतंकवादी और संगठन की पहचान की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >