Land Sale Fraud : साध्वी की हत्या कर जाली दस्तावेज से मकान बेच दिया जिम ट्रेनर ने

Land Sale Fraud : मथुरा में साध्वी की हत्या कर जाली दस्तावेज के आधार पर मकान बेचने का मामला सामने आया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. अबतक पुलिस ने मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जानें पुलिस की ओर से क्या दी गई जानकारी.

Land Sale Fraud : यूपी के मथुरा के वृंदावन में पुलिस ने एक वृद्ध साध्वी की हत्या और जाली कागजों से उसका मकान बेचने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक साध्वी के पति की पहले मौत हो गई थी और उनकी संपत्ति पर कोई और दावेदार नहीं था. इसी का फायदा उठाते हुए उनके घर के पास जिम चलाने वाले एक युवक ने अपने साथियों के साथ साजिश रचकर साध्वी की हत्या कर दी. इसके बाद नकली दस्तावेज बनाकर मकान बेच दिया.

इस संबंध में पुलिस की ओर से एक्स पर जानकारी दी गई है. MATHURA POLICE @mathurapolice नाम के अकाउंट पर लिख गया–थाना वृंदावन पुलिस द्वारा वृद्ध साध्वी की हत्या कर उसके मकान को फर्जी/कूटरचित दस्तावेज तैयार कर वैनामा करने वाले 06 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने गिरफ्तारी का दस्तावेज भी शेयर किया है.

फर्जी कागजात के आधार पर मकान बेच दिया आरोपियों ने

न्यूज एजेंसी पीटीआई को पुलिस उपाधीक्षक (सदर) धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि वृंदावन के गौशाला नगर की गली नंबर-एक की यह घटना है. यहां रहने वाले जयदेव झा की पत्नी साध्वी चन्द्रमुखी देवी उर्फ चित्रा दासी कुछ समय पूर्व अपने घर से लापता हो गयी थीं. सिंह ने कहा कि साध्वी का कुछ पता नहीं चलने पर उनके गुरुभाई महन्त लाड़ली दास ने थाने में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत में कहा गया कि उनके पड़ोसी अभिषेक और उसके साथियों ने उनकी हत्या कर फर्जी कागजात के आधार पर उनका मकान बेच दिया है.

यह भी पढ़ें : Bulandshahr Police : पेड़ से बांधकर युवक को डंडे से पीटने का वीडियो वायरल, पुलिस ने लिया एक्शन

उन्होंने बताया कि इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच पुलिस उपाधीक्षक (नगर) आशना सिंह को जांच सौंपी. उनकी रिपोर्ट के आधार पर पड़ोस में रहने वाले अभिषेक शर्मा, विजय सिंह, वकील मोहम्मद, उसके भाई मोहम्मद आरिफ, ओमकार सिंह और शाहजहांपुर के निवासी विकास के खिलाफ मामला दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >