Ladakh New District: गृह मंत्रालय का बड़ा ऐलान, लद्दाख में बनेंगे 5 नए जिले

Ladakh New District: भारतीय गृह मंत्रालय ने लद्दाख में 5 नए जिले बनाने का ऐलान किया है.

Ladakh New District: भारतीय गृह मंत्रालय ने लद्दाख में 5 नए जिले बनाने का ऐलान किया है. सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करते हुए केद्रींय गृहमंत्री अमित शाह लिखते हैं, “ विकसित और समृद्ध लद्दाख बनाने के जी के दृष्टिकोण के तहत, गृह मंत्रालय ने केंद्र शासित प्रदेश में पांच नए जिले बनाने का निर्णय लिया है. नए जिले, अर्थात् ज़ांस्कर, द्रास, शाम, नुब्रा और चांगथांग, हर कोने में शासन को मजबूत करके लोगों को मिलने वाले लाभों को उनके दरवाजे तक ले जाएंगे. मोदी सरकार लद्दाख के लोगों के लिए प्रचुर अवसर पैदा करने के लिए प्रतिबद्ध है.”

जम्मू-कश्मीर से कब अलग हुआ था लद्दाख? 

लद्दाख 31 अक्टूबर 2019 को जम्मू और कश्मीर से अलग होकर एक केंद्र शासित प्रदेश बना. यह कदम भारत सरकार द्वारा 5 अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 को निरस्त करने और जम्मू-कश्मीर राज्य का विशेष दर्जा समाप्त करने के बाद उठाया गया था. इस कानून के तहत, जम्मू और कश्मीर राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित किया गया जम्मू-कश्मीर और लद्दाख।

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aman Kumar Pandey

अमन कुमार पाण्डेय डिजिटल पत्रकार हैं। राजनीति, समाज, धर्म पर सुनना, पढ़ना, लिखना पसंद है। क्रिकेट से बहुत लगाव है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका के यूपी डेस्क पर बतौर ट्रेनी कंटेंट राइटर के पद अपनी सेवा दे चुके हैं। वर्तमान में प्रभात खबर के नेशनल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >