कुमारस्वामी ने बीजेपी-जेडीएस गठबंधन के दिये संकेत, कहा-कर्नाटक में भी हो सकता है महाराष्ट्र जैसा हाल

जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी से जब बीजेपी के साथ गठबंधन को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, कुछ भी हो सकता है. इसमें ज्यादा वक्त नहीं लगेगा, संभवत: यह इसी साल के अंत में या संसद चुनाव के बाद होगा. इसके लिए हमें इंतजार करना होगा.

जनता दल (सेक्युलर) नेता एचडी कुमारस्वामी ने 2024 लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी के साथ गठबंधन के संकेत दे दिये हैं. साथ ही उन्होंने कर्नाटक में भी महाराष्ट्र जैसे हालात उत्पन्न होने की बात कहकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है.

बीजेपी के साथ गठबंधन पर कुमारस्वामी ने कहा, कुछ भी हो सकता है

जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी से जब बीजेपी के साथ गठबंधन को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, कुछ भी हो सकता है. इसमें ज्यादा वक्त नहीं लगेगा, संभवत: यह इसी साल के अंत में या संसद चुनाव के बाद होगा. इसके लिए हमें इंतजार करना होगा. इससे पहले 12 जून को कुमारस्वामी ने कहा था कि 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए चुनावी समझौते पर निर्णय समय आने पर लिया जाएगा. कुमारस्वामी ने कहा, राजनीति में कई तरह की बातों और अटकलों का उभरना स्वाभाविक है, चाहे वह अफवाह हो या उसमें कितनी भी वास्तविकता हो, लेकिन चुनाव प्रक्रिया शुरू होने पर ही इन प्रश्नों के उत्तर मिल सकते हैं.

कर्नाटक में भी महाराष्ट्र जैसी स्थिति बन सकती है: कुमारस्वामी

बीजेपी के साथ संभावित गठबंधन पर बोलते हुए कुमारस्वामी ने कहा, इस देश में कभी भी कुछ भी हो सकता है, किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि 2018 में मेरी सरकार जाएगी, महाराष्ट्र में भी यही हो रहा है. कर्नाटक में भी भविष्य में अजित पवार जैसा व्यक्ति उभर सकता है. कुछ भी होने में ज्यादा समय नहीं लगेगा. इस साल के अंत में भी ऐसा हो सकता है, अन्यथा लोकसभा चुनाव के बाद ऐसा होगा.

Also Read: अजित पवार बनेंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री? ‘सामना’ के दावे के बाद राजनीति तेज

JDS-BJP गठबंधन पर येदियुरप्पा ने कहा, साथ मिलकर लड़ना होगा

JDS-BJP गठबंधन की खबरों पर कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा, केंद्र के फैसले के बारे में मुझे नहीं पता. मैं कुमारस्वामी से चर्चा करूंगा कि हमें कर्नाटक सरकार के खिलाफ मिलकर लड़ना होगा, इसके लिए मैं तैयार हूं. हम भविष्य में इस भ्रष्ट सरकार के खिलाफ मिलकर लड़ेंगे. हमने अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया है, केंद्रीय नेतृत्व ही निर्णय लेगा.

बीजेपी-जेडीएस गठबंधन की चर्चा तेज

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणामों के बाद, मीडिया के एक वर्ग में ऐसी खबरें थीं कि जद (एस) 2024 के लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए भाजपा के साथ गठबंधन करेगी. यह भी कहा गया था कि कुमारस्वामी ने अपनी हालिया नयी दिल्ली यात्रा के दौरान भाजपा के कुछ वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की थी. जद(एस) ने हालांकि इन खबरों का खंडन किया है.

कर्नाटक में 28 लोकसभा सीट, बीजेपी ने 2019 में 25 पर दर्ज की थी जीत

गौरतलब है कि कर्नाटक में 28 लोकसभा सीट हैं. भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनावों में 25 सीट पर जीत दर्ज की थी, जबकि उसके समर्थन वाले एक निर्दलीय ने एक सीट पर जीत हासिल की थी. कांग्रेस और जद (एस) ने एक-एक सीट जीती थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >