Kolkata Doctor Murder Case: कोलकाता डॉक्टर मर्डर केस में सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, 3 जजों की बेंच करेगी सुनवाई

Kolkata Doctor Murder Case: कोलकाता डॉक्टर मर्डर केस में जहां देशभर में गुस्सा नजर आ रहा है, वहीं रविवार को सुप्रीम कोर्ट ने मामले में स्वत: संज्ञान ले लिया है.

Kolkata Doctor Murder Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने रविवार को स्वत: संज्ञान लिया. भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस जेबी पारदीवाला और मनोज मिश्रा की पीठ 20 अगस्त को मामले की सुनवाई करेगी.

मृत डॉक्टर के पिता ने लगाया गंभीर आरोप- कहा- पूरा विभाग इसमें शामिल

आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में बलात्कार-हत्या मामले में मृत डॉक्टर के पिता ने कहा, जांच चल रही है, उसका कोई नतीजा नहीं निकला है. हमें उम्मीद है कि हमें नतीजे मिलेंगे. विभाग या कॉलेज से किसी ने भी हमारा सहयोग नहीं किया. पूरा विभाग इसमें शामिल है. श्मशान घाट पर तीन शव थे, लेकिन हमारी बेटी का शव पहले जला दिया गया. मुख्यमंत्री न्याय दिलाने की बात कर रही हैं, लेकिन फिर न्याय मांगने वाले आम लोगों को जेल में डालने की कोशिश की जा रही है. हम मुख्यमंत्री से संतुष्ट नहीं हैं. हमने कोई भी मुआवजा लेने से इनकार कर दिया है.

जूनियर डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन जारी

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में बलात्कार-हत्या की घटना के खिलाफ जूनियर डॉक्टरों ने रविवार को भी विरोध प्रदर्शन किया. इससे पहले शनिवार को देशभर के डॉक्टरों ने 24 घंटे के लिए हड़ताल पर गए थे, जिससे देशभर में मरीजों को इलाज के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

Also Read: Kolkata Doctor Murder Case पर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा, ममता बनर्जी से की बड़ी मांग

डॉक्टर के हत्यारे को कड़ी सजा देने की मांग

प्रदर्शनकारियों ने न्याय की मांग की. पोस्टर और तख्तियां लेकर आए चिकित्सकों ने नौ अगस्त को हुई इस घटना के दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग करते हुए नारे लगाए. भारी बारिश के बावजूद, चिकित्सकों ने कॉलेज स्ट्रीट से श्यामबाजार तक घुटनों तक पानी में पैदल यात्रा की. उन्होंने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच जल्द पूरी करने की मांग करते हुए नारे भी लगाए. इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है.

महिला डॉक्टर की हत्या के बाद एक्शन में गृह मंत्रालय, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >