दिल्ली के मंगोलपुरी की गलियों में चाकूबाजी से दहशत, राह चलते 6 लोगों पर हमला, दो गंभीर

दिल्ली के मंगोलपुरी में राहगीरों पर चाकू से हमला किया गया, जिसमें कम से कम छह लोग घायल हो गए. दो की हालत गंभीर बताई जा रही है.

दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में शुक्रवार शाम राहगीरों पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है. इस घटना में कम से कम छह लोग घायल हुए हैं. पुलिस के मुताबिक, वारदात मंगोलपुरी के एल-ब्लॉक की तीन अलग-अलग गलियों में हुई. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया.

छह घायल, दो की हालत गंभीर

हमले के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया. इनमें से दो लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें आगे के इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है. पुलिस घायलों के बयान दर्ज कर घटना की पूरी जानकारी जुटा रही है.

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है. शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका है कि वारदात के पीछे पुरानी दुश्मनी हो सकती है. पुलिस को कुछ संदिग्धों के नाबालिग होने का भी अंदेशा है. हालांकि, हमले की असली वजह और आरोपियों की पहचान जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी.

ये भी पढ़ें: ‘अस्पताल’ में ही मौत ने दी दस्तक! 10 साल के उमेर पर गिरा छत का प्लास्टर, ICU में इलाज के दौरान मौत

लूटपाट का भी आरोप

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि हमले के दौरान कुछ राहगीरों के साथ लूटपाट भी की गई. हालांकि, लूटपाट के आरोपों की पुलिस की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपक कुमार गुप्ता

दीपक कुमार गुप्ता 'प्रभात खबर डिजिटल' में कंटेंट राइटर हैं. इससे पहले वे 'ईटीवी भारत' में करीब ढाई साल तक कार्यरत रहे. इन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 2021 से वे पत्रकारिता से जुड़े हैं और इस दौरान 'न्यूज प्लस', 'अंतर्कथा विजन न्यूज' और 'पब्लिक ऐप' के साथ भी काम कर चुके हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >