दिल्ली किसानों की ‘महापंचायत' से जाम, इन मार्ग पर जाने से बचें

विशेष पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) सागर प्रीत हुड्डा ने कहा कि आम तौर पर पुलिसकर्मी जंतर मंतर पर तैनात रहते हैं लेकिन सोमवार को हमने ‘महापंचायत' के देखते हुए अतिरिक्त बल की तैनाती की है.

जंतर मंतर पर किसानों के संगठन द्वारा बुलायी गयी ‘महापंचायत’ के मद्देनजर सिंघु और गाजीपुर बॉर्डर समेत दिल्ली की सीमाओं पर सोमवार को सुरक्षा कड़ी कर दी गयी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर भारी यातायात जाम देखा गया जबकि सिंघु बॉर्डर पर भी वाहनों की रफ्तार थम-सी गयी है. पुलिस ने सोमवार को बताया कि राजधानी में प्रवेश कर रहे सभी वाहनों की तलाशी ली जा रही है और पुलिस कर्मियों को ‘‘सतर्क” रहने को कहा गया है.

पुलिस ने पर्याप्त बंदोबस्त किये

विशेष पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) दीपेंद्र पाठक ने कहा कि हमने पर्याप्त बंदोबस्त किये हैं ताकि कानून एवं व्यवस्था बनी रहे और जान और माल को कोई नुकसान न पहुंचे. पुलिस ने बताया कि जंतर मंतर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और अतिरिक्त अवरोधक लगाए गये हैं. वहां प्रवेश करने की कोशिश कर रहे हर व्यक्ति की व्यापक तलाशी ली जाएगी ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके. विशेष पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) सागर प्रीत हुड्डा ने कहा कि आम तौर पर पुलिसकर्मी जंतर मंतर पर तैनात रहते हैं लेकिन सोमवार को हमने ‘महापंचायत’ के देखते हुए अतिरिक्त बल की तैनाती की है. उन्होंने बताया कि दिल्ली के कई हिस्सों में यातायात बाधित हो सकता है क्योंकि पुलिस ने सीमा चौकियों पर अवरोधक लगाये हैं.

गाजीपुर बॉर्डर पर वाहनों की लंबी कतार

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि गाजीपुर बॉर्डर पर वाहनों की लंबी कतारें देखी गयीं क्योंकि पुलिस हर वाहन की तलाशी ले रही है. यह ‘महापंचायत’ के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा है. पुलिस ने बताया कि ‘महापंचायत’ को देखते हुए सिंघु बॉर्डर पर अतिरिक्त जांच चौकियां लगाने के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी हो गयी है. एक अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि अतिरिक्त चौकियों के कारण यातायात की रफ्तार धीमी हो गयी है. हम स्थिति से निपट रहे हैं। कर्मियों को तैनात किया गया है और जनता को कोई असुविधा पहुंचाए बिना व्यवस्था की जाएगी.

Also Read: Farmer Protest: दिल्ली में फिर बड़े आंदोलन की तैयारी में किसान, सुरक्षा टाइट, हिरासत में राकेश टिकैत
इस मार्ग में जानें से बचें

पुलिस ने ट्वीट कर वाहन चालकों से किसानों की महापंचायत के कारण टॉलस्टॉय मार्ग, संसद मार्ग, जनपथ रोड, अशोक रोड, कनॉट प्लेस के बाहरी सर्किल, बाबा खड़ग सिंह मार्ग और पंडित पंत मार्ग से यात्रा करने से बचने को कहा है. अधिकारियों ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा और अन्य किसान संगठन महापंचायत का आयोजन कर रहे हैं और वे बाहरी जिले से होकर गुजरेंगे, जिसमें गाजियाबाद में गाजीपुर बॉर्डर भी आता है. पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि इस संबंध में टिकरी बॉर्डर, प्रमुख मार्गों, रेल की पटरियों और मेट्रो स्टेशनों पर स्थानीय पुलिस और बाहरी बल की पर्याप्त तैनाती की गयी है ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके.

राकेश टिकैत गाजीपुर बॉर्डर पर हिरासत में

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर पर बेरोजगारी को लेकर एक प्रदर्शन में भाग लेने के लिए राजधानी में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे किसान नेता राकेश टिकैत को रविवार को गाजीपुर बॉर्डर पर हिरासत में ले लिया था. उन्होंने आरोप लगाया था कि दिल्ली पुलिस केंद्र के इशारे पर काम कर रही है और उन्हें बेरोजगार युवकों से मुलाकात करने नहीं दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >