Farmers Protest Updates: नये कृषि कानून के तहत ग्वालियर में किसान का पैसा नहीं दे रहे व्यापारी की संपत्ति कुर्क कर भुगतान किया गया पैसा

Kisan Andolan, Farmers protest LIVE Updates:केंद्र सरकार द्वारा लाये गये तीन नए कृषि कानूनों को लेकर किसानों का गतिरोध अब भी बरकरार है. राजधानी दिल्ली के अलग-अलग बॉर्डरों पर किसान अपनी मांगों के लेकर डटे हुए हैं. पिछले 4 हफ्तों से दिल्ली की कड़ाके की ठंड में आंदोलन कर रहे किसानों का प्रदर्शन आज 27वें दिन में प्रवेश कर चुका है. केंद्र सरकार की तरफ से भेजे गए प्रस्ताव पर किसान संगठन आज फैसला लेंगे. फिलहाल केन्द्र सरकार और किसानों के बीच फिलहाल कोई हल नहीं निकल पाया है. किसान आंदोलन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

Live Updates
10:14 PM. 23 Dec 20 10:14 PM. 23 Dec

नये कृषि कानून के तहत ग्वालियर में किसान का पैसा नहीं दे रहे व्यापारी की संपत्ति कुर्क कर भुगतान किया गया पैसा

नये कृषि कानूनों के अंतर्गत किसानों को धोखा देनेवाले व्यापारी के खिलाफ ग्वालियर में कार्रवाई की गयी है. कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया, ”एक व्यापारी ने किसानों से धान खरीदा था, परंतु पैसे नहीं दे रहा था. व्यापारी की संपत्ति कुर्क करके कुछ किसानों को भुगतान किया गया है.”

6:26 PM. 23 Dec 20 6:26 PM. 23 Dec

हमारे मुद्दों को हल्के में ले रही सरकार : भारतीय किसान यूनियन

भारतीय किसान यूनियन के युधवीर सिंह ने कहा कि जिस तरह से केंद्र इस वार्ता की प्रक्रिया को आगे बढ़ा रहा है, स्पष्ट है कि सरकार इस मुद्दे पर देरी करना चाहती है और किसानों के विरोध का मनोबल तोड़ना चाहती है. सरकार हमारे मुद्दों को हल्के में ले रही है. मैं उन्हें इस मामले का संज्ञान लेने के लिए चेतावनी दे रहा हूं और जल्द ही इसका हल हल निकाल पायेंगे.

6:26 PM. 23 Dec 20 6:26 PM. 23 Dec

सरकार के साथ चर्चा को किसान और यूनियन तैयार, खुले दिमागऔर साफ इरादे के साथ चर्चा आगे बढ़ाने का कर रहे इंतजार : योगेंद्र यादव

स्वराज इंडिया के योगेंद्र यादव ने संयुक्त किसान मोर्चा के नये पत्र को लेकर केंद्र सरकार को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि हम केंद्र सरकार को आश्वस्त करना चाहते हैं कि प्रदर्शनकारी किसान और यूनियन सरकार के साथ चर्चा के लिए तैयार हैं. हम खुले दिमाग और साफ इरादे के साथ चर्चा को आगे बढ़ाने के लिए सरकार का इंतजार कर रहे हैं.

6:26 PM. 23 Dec 20 6:26 PM. 23 Dec

प्रदर्शनकारी किसानों के साथ सरकार कर रही विपक्ष जैसा व्यवहार : योगेंद्र यादव

स्वराज इंडिया के योगेंद्र यादव ने कहा कि सरकार लगातार तथाकथित किसान नेताओं और संगठनों के साथ बातचीत कर रही है, जो हमारे आंदोलन से बिल्कुल भी जुड़े नहीं हैं. यह हमारे आंदोलन को तोड़ने का एक प्रयास है. प्रदर्शनकारी किसानों के साथ सरकार अपने विपक्ष जैसा व्यवहार कर रही है.

6:26 PM. 23 Dec 20 6:26 PM. 23 Dec

सरकार से आग्रह है कि निरर्थक संशोधनों को ना दोहराएं, जिन्हें हमने अस्वीकार कर दिया है, लिखित रूप में ठोस प्रस्ताव लेकर आएं : यादव

दिल्ली-हरियाणा सीमा पर स्थित सिंघू बॉर्डर पर योगेंद्र यादव ने कहा कि हम सरकार से आग्रह करते हैं कि हम उन निरर्थक संशोधनों को नहीं दोहराएं, जिन्हें हमने अस्वीकार कर दिया है. लेकिन, लिखित रूप में एक ठोस प्रस्ताव लेकर आएं, ताकि इसे एक एजेंडा बनाया जा सके. साथ ही बातचीत की प्रक्रिया जल्द-से-जल्द शुरू की जा सके.

6:26 PM. 23 Dec 20 6:26 PM. 23 Dec

सरकार का नया पत्र किसान संघ को बदनाम करने की नयी कोशिश : योगेंद्र यादव

स्वराज इंडिया के योगेंद्र यादव ने बुधवार को बताया कि यूनाइटेड फार्मर्स फ्रंट ने आज सरकार को एक पत्र लिखा है. इसमें कहा गया है कि सरकार को संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा पहले लिखे गये पत्र पर सवाल नहीं उठाना चाहिए. क्योंकि, यह सर्वसम्मत निर्णय था. किसान संघ को बदनाम करने की एक नयी कोशिश सरकार का नया पत्र है.

6:26 PM. 23 Dec 20 6:26 PM. 23 Dec

एक लाख गांवों के 3,13,363 लोगों ने कृषि कानूनों के समर्थन में कृषि मंत्री को सौंपा हस्ताक्षर पत्र

ग्रामीण भारत के गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कृषि कैलाश चौधरी से मुलाकात कर केंद्र के तीन कृषि कानूनों के समर्थन में एक लाख गांवों के 3,13,363 लोगों के हस्ताक्षर पत्र सौंपा.

6:26 PM. 23 Dec 20 6:26 PM. 23 Dec

किसान दिवस पर कृषि मंत्री ने ग्रामीण भारत के गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

कृषि मंत्रालय के कृषि, सहकारिता और किसान कल्याण विभाग ने बुधवार को बताया कि किसान दिवस के अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की अध्यक्षता में ग्रामीण भारत के गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने बैठक की.

6:26 PM. 23 Dec 20 6:26 PM. 23 Dec

ट्रैक्टर पर सोफा लगा कर राहुल गांधी ने की थी किसानों के मुद्दे की शुरुआत, टुकड़े-टुकड़े गैंग फैला रहे भ्रम : नरोत्तम मिश्रा

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को कहा कि ”राहुल गांधी जी ने ट्रैक्टर पर सोफा लगाकर किसानों के मुद्दे की शुरुआत की थी. वे किसानों की ठगी बंद करें. जिसे वे काला कानून कह रहे हैं, उसमें काला क्या है, मैं आज तक नहीं समझ पाया. ये टुकड़े-टुकड़े गैंग हैं, जो भ्रम फैला रहे हैं.

6:26 PM. 23 Dec 20 6:26 PM. 23 Dec

प्रदर्शनकारी किसान बोले- हम 24 घंटे बात करने काे तैयार, उनके मन में खोट, इसलिए नहीं करना चाहते बात

दिल्ली-हरियाणा सीमा स्थित सिंघु बॉर्डर पर कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है. प्रदर्शनकारी ने बताया, ”जो चिट्ठी सरकार ने भेजी है, आज उसका जवाब दिया जायेगा. हम 24 घंटे बात करने के लिए तैयार हैं, लेकिन वे बात नहीं करना चाहते, क्योंकि उनके मन में खोट है.”

2:29 PM. 23 Dec 20 2:29 PM. 23 Dec

किसानों से बातचीत करने के लिए सिंघू बॉर्डर पहुंचे TMC के 5 सांसद.

2:29 PM. 23 Dec 20 2:29 PM. 23 Dec

अपनी मांगो पर अड़े हैं किसान

2:29 PM. 23 Dec 20 2:29 PM. 23 Dec

चिल्ला और गाजीपुर बॉर्डर पूरी तरह बंद

किसान विरोध प्रदर्शन के कारण नोएडा और गाज़ियाबाद से दिल्ली की ओर आने वाले चिल्ला और गाजीपुर बॉर्डर पूरी तरह बंद है. दिल्ली पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है.

2:29 PM. 23 Dec 20 2:29 PM. 23 Dec

किसान दिवस पर किसान कर रहे हैं प्रदर्शन. पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर गाज़ीपुर बॉर्डर पर किसान ‘हवन’ करते हुए किसान.

2:29 PM. 23 Dec 20 2:29 PM. 23 Dec

दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है.

2:29 PM. 23 Dec 20 2:29 PM. 23 Dec

किसान जल्द आंदोलन वापस लेंगे – राजनाथ सिंह 

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि किसान दिवस पर मैं देश के सभी अन्नदाताओं का अभिनंदन करता हूँ. उन्होंने देश को खाद्य सुरक्षा का कवच प्रदान किया है. कृषि क़ानूनों को लेकर कुछ किसान आंदोलनरत हैं. सरकार उनसे पूरी संवेदनशीलता के साथ बात कर रही है, मैं आशा करता हूँ कि वे जल्द अपने आंदोलन को वापिस लेगें.

2:29 PM. 23 Dec 20 2:29 PM. 23 Dec

किसान आज लेंगे फैसला 

मोदी सरकरा द्वारा लाये गये तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली के अलग अलग बॉर्डर पर जारी किसान आंदोलन का आज 28वां दिन है. राजधानी की कड़ाके की सर्दी में किसान अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हुए हैं. वहीं, केंद्र सरकार की ओर से बातचीत के लिए भेजी गई चिट्ठी पर किसान संगठन आज फैसला लेंगे.

2:29 PM. 23 Dec 20 2:29 PM. 23 Dec

जल्द निकलेगा समाधान – कृषि मंत्री 

केंद्र सरकार की बातचीत के लिए किसानों को भेजी गयी चिट्ठी को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र​ सिंह तोमर ने कहा कि मुझे आशा है कि जल्दी उनका विचार-विमर्श पूरा होगा. वो चर्चा करेंगे और हम समाधान निकालने में सफल होंगे.

7:24 AM. 23 Dec 20 7:24 AM. 23 Dec

आज एक टाइम खाना नहीं खायेंगे किसान 

भारतीय किसान यूनियन के नेता हरिंदर सिंह लखोवाल ने कहा मंगलवार शाम कहा कि आज पंजाब के 32 किसान संगठनों की बैठक हुई और उसमें यह फैसला लिया गया है कि 23 तारीख को हम एक टाइम का खाना नहीं खाएंगे. 26 और 27 तारीख़ को दूतावासों के बाहर हमारे लोग प्रदर्शन करेंगे.

7:24 AM. 23 Dec 20 7:24 AM. 23 Dec

भारतीय किसान यूनियन के नेता हरिंदर सिंह लखोवाल ने कहा कि 27 तारीख को प्रधानमंत्री ने जो मन की बात का कार्यक्रम रखा है उसका हम थालियां बजाकर विरोध करेंगे.

7:24 AM. 23 Dec 20 7:24 AM. 23 Dec

किसान दिवस आज 

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि आज चौधरी चरण सिंह जी का जन्मदिन है, हम बढ़िया उत्सव मनाएंगे. उन्होंने कहा कि बातचीत के लिए सरकार की तरफ से अभी कोई प्रस्ताव नहीं आया है.

मुख्य बातें

Kisan Andolan, Farmers protest LIVE Updates:केंद्र सरकार द्वारा लाये गये तीन नए कृषि कानूनों को लेकर किसानों का गतिरोध अब भी बरकरार है. राजधानी दिल्ली के अलग-अलग बॉर्डरों पर किसान अपनी मांगों के लेकर डटे हुए हैं. पिछले 4 हफ्तों से दिल्ली की कड़ाके की ठंड में आंदोलन कर रहे किसानों का प्रदर्शन आज 27वें दिन में प्रवेश कर चुका है. केंद्र सरकार की तरफ से भेजे गए प्रस्ताव पर किसान संगठन आज फैसला लेंगे. फिलहाल केन्द्र सरकार और किसानों के बीच फिलहाल कोई हल नहीं निकल पाया है. किसान आंदोलन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >