Kisan Andolan LIVE Updates: कृषि राज्य मंत्री की घोषणा, बोले – किसानों की एक भी इंच जमीन चली गयी तो राजनीति छोड़ दूंगा

Kisan Andolan LIVE Updates: राजधानी दिल्ली के विभिन्न सीमाओं पर जारी किसानों का आंदोलन आज 69वें दिन में प्रवेश कर चुका है. वहीं इस आंदोलन का केन्द्र बन चुके गाजीपुर बॉर्डर धीरे-धीरे किले में तब्दील होता जा रहा है. दिल्ली पुलिस यहां पहुंचने वाले मार्ग बंद करती जा रही है. प्रदर्शन स्थल पर कई स्तरों पर बैरिकेड लगाए गए हैं और सुरक्षा बलों की भारी तैनाती की गई है. संयुक्त किसान मोर्चा ने एलान किया है कि 6 फरवरी को देशभर में चक्का जाम किया जाएगा. किसान आंदोसन से जुड़ी हर खबर के लिए बने रहे prabhatkhabar.com के साथ…

12:17 AM. 3 Feb 21 12:17 AM. 3 Feb

कृषि राज्य मंत्री की घोषणा, बोले – किसानों की एक भी इंच जमीन चली गयी तो राजनीति छोड़ दूंगा

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा, विपक्ष भ्रामक प्रचार फैला रहा है कि नये कृषि कानून लागू होते हैं तो किसानों की जमीन चली जाएगी. मैं ईमानदारी से कहता हूं कि अगर किसानों की जमीन का एक भी इंच चली गयी तो मैं हमेशा के लिए अपना मंत्री पद और राजनीति छोड़ने के लिए तैयार हूं.

12:17 AM. 3 Feb 21 12:17 AM. 3 Feb

दिल्ली हिंसा में 510 पुलिसकर्मी हुए थे घायल

दिल्ली के पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने बताया कि 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड में हुई हिंसा में करीब 510 पुलिसकर्मी घायल हुए थे.

7:52 PM. 2 Feb 21 7:52 PM. 2 Feb

राकेश टिकैट ने पुलिस पर लगाया ये आरोप 

बीकेयू नेता राकेश टिकैत ने कहा कि अगर विपक्ष हमारा समर्थन करने के लिए आ रहा है तो कोई समस्या नहीं है लेकिन इसका राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए. अगर नेता आते हैं तो हम कुछ नहीं कर सकते. ट्रैफिक को आंदोलन को किसानों द्वारा अवरुद्ध नहीं किया गया है, यह पुलिस बैरिकेडिंग के कारण है.

7:52 PM. 2 Feb 21 7:52 PM. 2 Feb

राकेश टिकैट ने मिले संजय राउत

शिवसेना के सांसद अरविंद सावंत और संजय राउत गाज़ीपुर बॉर्डर पर भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत से मिले. मुलाकात के बाद संजय राउत ने कहा कि हमारे शिवसेना के सभी सांसद यहां आए हैं. राकेश टिकैत से बात हो गई है और उन्हें जो संदेश देना था हमने दे दिया है. हम पूरी ताकत से उनके साथ रहेंगे.सरकार को ठीक से बात करनी चाहिए, बात में राजनीति नहीं आनी चाहिए.

5:57 PM. 2 Feb 21 5:57 PM. 2 Feb

सिंघु बॉर्डर पर बड़ी संख्या में तैनात सुरक्षाबल

4:58 PM. 2 Feb 21 4:58 PM. 2 Feb

सुरक्षा बलों की भारी तैनाती

सिंघु बॉर्डर पर कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए बॉर्डर पर सुरक्षाबल तैनात किया गया है.

4:58 PM. 2 Feb 21 4:58 PM. 2 Feb

गांधी ने साधा निशाना 

दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर करे किसानों पर कड़ी नजर रख रही है, इसी के मद्देनजर राहुल गा‍ंधी ने मोदीस सरकार पर हमला बोला है.

4:37 PM. 2 Feb 21 4:37 PM. 2 Feb

अमरिंदर सिंह किसान आंदोलन को लेकर बुलाई सर्वदलीय बैठक

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह किसान आंदोलन को लेकर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में हिस्सा लेने के ​लिए पंजाब भवन पहुंचे.

4:37 PM. 2 Feb 21 4:37 PM. 2 Feb

किसान विरोध के कारण गाजीपुर सीमा यातायात के लिए बंद है. दिल्ली ने कहा कि आनंद विहार, चिल्ला, डीएनडी, अप्सरा, भोपरा और लोनी बॉर्डर के माध्यम से वैकल्पिक मार्ग लें.

4:37 PM. 2 Feb 21 4:37 PM. 2 Feb

राज्यसभा में आज किसान आंदोलन पर नहीं होगी सुनवाई 

टीएमसी सांसद सुखेंदु शेखर रे और डीएमके सांसद तिरुचि शिवा ने कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसानों के विरोध प्रदर्शन को लेकर राज्यसभा में सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया है. राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने कहा कि किसानों के विरोध प्रदर्शन पर चर्चा आज नहीं, कल होगी.

2:13 PM. 2 Feb 21 2:13 PM. 2 Feb

टीकरी बॉर्डर पर पुलिस ने सड़क खोदकर लगाईं कीलें

सिंघु बॉर्डर के बाद अब दिल्ली पुलिस ने टीकरी बॉर्डर पर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. सोमवार को टीकरी बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस ने सड़क को खोदकर गड्ढों के अंदर कीलें और सरिया लगवा दिया है.

1:24 PM. 2 Feb 21 1:24 PM. 2 Feb

गाजीपुर बॉर्डर पर ड्रोन से रखी जा रही है नजर 

गाजीपुर बॉर्डर पर प्रांतीय सशस्त्र बल (पीएसी) और त्वरित कार्य बल (आरएएफ) सहित सैकड़ों सुरक्षा कर्मियों को सतर्क रखा गया है. स्थिति पर नजर रखने के लिए ड्रोन का उपयोग किया जा रहा है और वाहनों की जांच की जा रही हैं. बता दें कि उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान से और अधिक किसान प्रदर्शन में शामिल होने के लिए आ रहे हैं.

1:21 PM. 2 Feb 21 1:21 PM. 2 Feb

पूरे देश में चक्का जाम करने का किया ऐलान

संयुक्त किसान मोर्चा ने सोमवार को बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि 6 फरवरी को पूरे देश में दिन में 12 बजे से 3 बजे तक राष्ट्रीय और राज्य मार्गों का चक्का जाम किया जाएगा.

1:21 PM. 2 Feb 21 1:21 PM. 2 Feb

वहीं दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी है कि 26 जनवरी को किसानों ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा के संबंध में अब तक कुल 44 FIR दर्ज़ की गई हैं और 128 लोगों को गिरफ्तार किए गए है. दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने 26 जनवरी की हिंसा के सिलसिले में एक व्यक्ति आकाश प्रीत सिंह को गिरफ्तार किया है. उस पर CISF कर्मियों पर तलवार से हमला करने का आरोप है.

1:21 PM. 2 Feb 21 1:21 PM. 2 Feb

किले में तब्दील गाजीपुर बॉर्डर

दिल्ली-उत्तर प्रदेश के बीच स्थित गाजीपुर बॉर्डर सोमवार को एक किले में तब्दील हो गया, जहां हजारों किसान नए केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शन स्थल पर कई स्तरों पर बैरिकेड लगाए गए हैं और सुरक्षा बलों की भारी तैनाती की गई है.

मुख्य बातें

Kisan Andolan LIVE Updates: राजधानी दिल्ली के विभिन्न सीमाओं पर जारी किसानों का आंदोलन आज 69वें दिन में प्रवेश कर चुका है. वहीं इस आंदोलन का केन्द्र बन चुके गाजीपुर बॉर्डर धीरे-धीरे किले में तब्दील होता जा रहा है. दिल्ली पुलिस यहां पहुंचने वाले मार्ग बंद करती जा रही है. प्रदर्शन स्थल पर कई स्तरों पर बैरिकेड लगाए गए हैं और सुरक्षा बलों की भारी तैनाती की गई है. संयुक्त किसान मोर्चा ने एलान किया है कि 6 फरवरी को देशभर में चक्का जाम किया जाएगा. किसान आंदोसन से जुड़ी हर खबर के लिए बने रहे prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >