Kisan Andolan, Farmers Protest Updates: किसान नेताओं ने कहा-कल से और तेज होगा आंदोलन, दिल्ली-जयपुर रोड होगा ब्लॉक, 14 को धरना

Kisan Andolan, Farmers protest LIVE Updates : कृषि कानूनों (Farm laws) के खिलाफ किसानों का आंदोलन (Farmers Protest 2020) जारी है. किसानों को मनाने के लिए सरकार द्वारा किये जा रहे तमाम प्रयास विफल हो रहे हैं. इन सबके बीच सिंघू बॉर्डर (Singhu Border) पर धरने पर बैठे किसानों के खिलाफ महामारी एक्ट (Pandemic Act) के खिलाफ मामला (FIR) दर्ज किया गया है. यहां पर किसानों का प्रदर्शन आज 16वें दिन भी जारी है. केंद्र सरकार के सभी प्रस्तावों को किसानों ने खारिज कर दिया है. इसके अलावा कई दौर की केंद्र सरकार के साथ चली वार्ता भी अबतक बेनतीजा रही है. अब गुस्साये किसानों ने अपना आंदोलन तेज करने का मन बना लिया है. अपने आंदोलन को और तेज करते हुए किसानों ने सभी हाइवे को जाम करने का ऐलान किया है. साथ ही 14 दिसंबर को देश के nationwide (protest) सभी जिलों में धरना प्रदर्शन का फैसला किया है. कृषि कानूनों के विरोध में जारी किसान आंदोलन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

Live Updates
3:28 AM. 12 Dec 20 9:58 PM. 11 Dec

सिंघु बॉर्डर पर लगाये गये 25 फुट मसाजर, थके-हारे किसानों में भरेंगे स्फूर्ति

सिंघु बॉर्डर पर पिछले 16 दिन से आंदोलन कर रहे किसानों को आराम पहुंचाने और उनमें ताजगी भरने के लिए 25 फुट मसाजर लगाया गया है. प्राथमिकता के आधार पर बुुजुर्ग किसानों की सेवा पहले की जायेगी.

3:28 AM. 12 Dec 20 9:58 PM. 11 Dec

किसानों का आंदोलन और तेज होगा, कल दिल्ली-जयपुर सड़क ब्लॉक, 14 को धरना

भारतीय किसान यूनियन के प्रमुख बलबीर एस राजेवाल ने बताया कि किसानों का आंदोलन और तेज होगा. कल दिल्ली-जयपुर सड़क ब्लॉक किया जायेगा और 14 को धरना होगा. रेल रोकने की कोई योजना नहीं है.

11:55 PM. 11 Dec 20 6:25 PM. 11 Dec

शरद पवार ने कहा-कृषि कानूनों पर पुनर्विचार करे सरकार

एनसीपी के अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि सरकार को चाहिए कि वो किसानों की मांग पर विचार करे और कृषि कानून को वापस ले. किसानों के धैर्य की परीक्षा लेना उचित नहीं है.

11:55 PM. 11 Dec 20 6:25 PM. 11 Dec

किसानों के प्रदर्शन के कारण सिंघु, औचंदी, पियू मनियारी और मंगेश पुर सीमाएं बंद

किसानों के प्रदर्शन के कारण सिंघु, औचंदी, पियू मनियारी और मंगेश पुर सीमाएं बंद हैं. साथ ही एनएन-44 भी बंद है. मुकरबा और जीटीके रोड से ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है. इस बात की जानकारी दिल्ली के ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी की गयी है.

11:55 PM. 11 Dec 20 6:25 PM. 11 Dec

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा- सरकार वार्ता के बाद कानूनों में सुधार के लिए तैयार

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा- सरकार वार्ता के बाद कानूनों में सुधार के लिए तैयार

8:02 PM. 11 Dec 20 2:32 PM. 11 Dec

गतिरोध तोड़े किसान यूनियन: कृषि मंत्री

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि मुझे लगता है कि एक समाधान मिल जाएगा. मुझे आशा है. मैं किसान यूनियनों से आग्रह करना चाहूंगा कि वे गतिरोध को तोड़ें. सरकार ने उन्हें एक प्रस्ताव भेजा है. यदि किसी अधिनियम के प्रावधानों पर आपत्ति है, तो इस पर चर्चा होती है.

मुख्य बातें

Kisan Andolan, Farmers protest LIVE Updates : कृषि कानूनों (Farm laws) के खिलाफ किसानों का आंदोलन (Farmers Protest 2020) जारी है. किसानों को मनाने के लिए सरकार द्वारा किये जा रहे तमाम प्रयास विफल हो रहे हैं. इन सबके बीच सिंघू बॉर्डर (Singhu Border) पर धरने पर बैठे किसानों के खिलाफ महामारी एक्ट (Pandemic Act) के खिलाफ मामला (FIR) दर्ज किया गया है. यहां पर किसानों का प्रदर्शन आज 16वें दिन भी जारी है. केंद्र सरकार के सभी प्रस्तावों को किसानों ने खारिज कर दिया है. इसके अलावा कई दौर की केंद्र सरकार के साथ चली वार्ता भी अबतक बेनतीजा रही है. अब गुस्साये किसानों ने अपना आंदोलन तेज करने का मन बना लिया है. अपने आंदोलन को और तेज करते हुए किसानों ने सभी हाइवे को जाम करने का ऐलान किया है. साथ ही 14 दिसंबर को देश के nationwide (protest) सभी जिलों में धरना प्रदर्शन का फैसला किया है. कृषि कानूनों के विरोध में जारी किसान आंदोलन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >