खरगे का बीजेपी-RSS पर हमला, कहा- कांग्रेस असली देशभक्त, भाजपा में सिर्फ भगोड़े

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बीजेपी और RSS पर जमकर बरसे. उन्होंने आरोप लगाया कि जो लोग देश की आजादी के आंदोलन से दूर रहे, वे आज धर्म के नाम पर राजनीति करते हुए खुद को देशभक्त बताने में लगे हैं.

उत्तराखंड के हल्द्वानी में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर जमकर निशाना साधा. खरगे ने कहा कि बीजेपी और RSS का देश की आजादी के आंदोलन में कोई योगदान नहीं रहा है. उनके किसी सदस्य ने स्वतंत्रता संग्राम के लिए जेल नहीं काटी, बल्कि वे अंग्रेजों की शरण में बने रहे. उन्होंने कहा कि जो लोग आजादी की लड़ाई से दूर रहे, वे आज कांग्रेस को देशभक्ति का पाठ पढ़ा रहे हैं, जबकि असली देशभक्त कांग्रेस के लोग हैं.

धार्मिक स्थलों और चढ़ावे पर आरोप

मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया कि बीजेपी और आरएसएस के लोग धर्म के नाम पर देश को लूट रहे हैं. केदारनाथ धाम, बद्रीनाथ धाम और राम मंदिर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इन पवित्र स्थानों पर भी अनियमितताएं हो रही हैं. मंदिरों से चढ़ावे की चोरी करने वाले लोग ही आज दूसरों को भगवान विरोधी ठहरा रहे हैं. संसद का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जब वे इस मुद्दे को सदन में उठाते हैं, तो बीजेपी सांसद हंगामा करके उनकी आवाज दबाने की कोशिश करते हैं ताकि उनकी चोरी उजागर न हो सके.

मल्लिकार्जुन खरगे ने वादा किया कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनते ही जहां भी सरकारी विभागों में रिक्तियां होंगी, वहां अग्निवीरों को प्राथमिकता से भर्ती किया जाएगा. इसके साथ ही उन्होंने देश में पुरानी पेंशन योजना (Old Age Pension) को लागू करने की घोषणा भी की.

अग्निवीर और पेंशन पर वादे

युवाओं और पूर्व कर्मचारियों के मुद्दों पर बात करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने 'अग्निवीर योजना' की कड़े शब्दों में आलोचना की. उन्होंने कहा कि इस योजना ने जवानों के भविष्य को असुरक्षित बना दिया है, जहां चार साल बाद युवाओं को घर भेज दिया जाता है.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी और बागी सांसदों की मुलाकात पर भड़के उद्धव ठाकरे,बोले-गद्दारों से मिलने का समय है, जंतर-मंतर के युवाओं के लिए नहीं


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सत्येन्द्र गिरि

सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.

सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >