डे-केयर में बच्चों से दुर्व्यवहार पर बोले खरगे- ब्रांड बेंगलुरु को बदनाम करने वालों पर होगी कार्रवाई

Bengaluru Daycare Child Abuse : बेंगलुरु में कैपजेमिनी (Capgemini) परिसर स्थित डे-केयर में बच्चों के साथ क्रूरता का वीडियो 29 जून को वायरल हुआ था. इस मामले पर कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियंक खड़गे ने रिपोर्ट तलब कर SOP उल्लंघन पर नाराजगी जताई.

Bengaluru Daycare Child Abuse: बेंगलुरु के एक आईटी कंपनी परिसर में संचालित डे-केयर सेंटर में बच्चों के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है. इस पर कर्नाटक सरकार ने सख्त रुख अपनाया है.एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इस घटना ने बच्चों की सुरक्षा संबंधी चिंताओं को फिर से उजागर कर दिया है.

गृह मंत्री ने मांगी रिपोर्ट, SOP उल्लंघन पर नाराजगी


कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियंक खड़गे ने कहा कि इस तरह घटना को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने बताया कि अधिकारियों से पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की गई है. मंत्री खरगे कहा कि डे-केयर सेंटरों के संचालन के लिए स्पष्ट स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) तय हैं, लेकिन इस मामले में उनका पालन होता नहीं दिखा. प्रबंधन से लिखित जवाब भी मांगा गया है.

बच्चों की सुरक्षा से समझौता नहीं


गृह मंत्री खरगे ने कहा कि माता-पिता अपने छोटे बच्चों को भरोसे के साथ डे-केयर में छोड़ते हैं, इसलिए इन संस्थानों की सबसे बड़ी जिम्मेदारी बच्चों की सुरक्षा और देखभाल सुनिश्चित करना है. यदि नियमों की अनदेखी हुई है तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

सिर्फ कंपनी नहीं, ब्रांड बेंगलुरु की छवि भी प्रभावित


प्रियंक खड़गे ने कहा कि यह मामला केवल संबंधित आईटी कंपनी की प्रतिष्ठा तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे ‘ब्रांड बेंगलुरु’ की छवि भी प्रभावित होती है. उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और अभिभावकों का भरोसा कायम रहे.

यह भी पढ़ें- बाबा बर्फानी के जयकारों से गूंजा जम्मू, अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था पहुंचा कश्मीर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satyendra Giri

सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.

सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >