पीएम मोदी पर आखिर खरगे ने ऐसा क्या कह दिया कि देनी पड़ी सफाई! हमलावर हुई बीजेपी

Tamil Nadu Assembly Elections 2026: कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी के बाद सफाई दी कि उनका इशारा एजेंसियों के दुरुपयोग की ओर था. कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने बीजेपी पर मुद्दा बढ़ाने का आरोप लगाया. वहीं खरगे के बयान की बीजेपी ने कड़ी निंदी की है.

Tamil Nadu Assembly Elections 2026: कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार (21 अप्रैल) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विवादित बयान दे दिया. उनके बयान से सियासी पारा गरमा गया. बीजेपी ने उनके बयान की कड़ी निंदा करते हुए माफी मांगने की मांग की है. कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के साथ चेन्नई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए खरगे ने अन्नाद्रमुक के बीजेपी के साथ गठबंधन की आलोचना करते हुए प्रधानमंत्री को ‘आतंकवादी’ कह दिया.

खरगे ने दी सफाई

पीसी में बैठे रिपोर्टरों ने खरगे से उनके बयान पर सवाल किया तो कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि उनका मतलब यह नहीं था कि पीएम मोदी ‘आतंकवादी’ हैं. उन्होंने समझाया कि वह कहना चाहते थे कि प्रधानमंत्री अपने पद और सरकारी एजेंसियों का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं और पार्टियों पर दबाव बना रहे हैं. खरगे ने कहा कि पीएम मोदी अपनी सत्ता और सरकारी मशीनरी का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं और विपक्षी पार्टियों को गाली दे रहे हैं, बदनाम कर रहे हैं.

केसी वेणुगोपाल ने क्या कहा?

वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा- बीजेपी एक गैर-मुद्दे को मुद्दा बनाने की कोशिश कर रही है. प्रधानमंत्री मोदी ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल करके लोगों को डराने की कोशिश कर रहे हैं. मल्लिकार्जुन खरगे ने यही कहा है. वेणुगोपाल ने इसे कैमरा ट्रिक बताया है और कहा कि बीजेपी उसी खास क्लिप का इस्तेमाल कर रही है.

निर्वाचन आयोग बन गया है बीजेपी ऑफिस का एक्सटेंशन- खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग बीजेपी ऑफिस का एक्सटेंशन बन गया है. उन्होंने प्रधानमंत्री पर चुनाव प्रचार के आखिरी चरण में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया. खरगे ने दावा किया कि सीबीआई, ईडी और आयकर विभाग जैसी केंद्रीय एजेंसियों को राजनीतिक लोगों को डराने-धमकाने के औजार के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है.

महिला आरक्षण को लेकर सरकार पर हमला

खरगे ने महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने प्रधानमंत्री पर यह दावा करके जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया कि विपक्ष ने महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक को पारित नहीं होने दिया. उन्होंने तर्क दिया- अगर वह सच में इसे लागू करना चाहते हैं, तो वह मौजूदा 543 लोकसभा सीटों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दे सकते हैं. वह इसे क्यों नहीं दे रहे हैं?

बीजेपी ने की खरगे के बयान की कड़ी निंदा

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मल्लिकार्जुन खरगे के बयान की कड़ी आलोचना की है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और गांधी परिवार अक्सर इस तरह की टिप्पणियां करते रहे हैं. गोयल ने कहा कि खरगे और कांग्रेस अभी तक पीएम मोदी की लोकप्रियता को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि गांधी परिवार लगातार तीन चुनाव हार चुका है, जिसे वह पचा नहीं पा रहा. उन्होंने दावा किया कि पीएम मोदी का सार्वजनिक जीवन साफ और बेदाग रहा है, जबकि गांधी परिवार पर हर पीढ़ी में घोटालों के आरोप लगे हैं. गोयल ने कांग्रेस की सोच और उनके मोदी विरोधी रुख की कड़ी निंदा की.

Also Read: परिसीमन पर सियासी संग्राम : प्रियंका के चाणक्य वाले बयान पर भड़की बीजेपी, कांग्रेस को बताया धनानंद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >