खालिस्तानी समर्थकों ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की हत्या का मनाया जश्न, वीडियो वायरल

assassination of former PM Indira Gandhi video viral : जहां ऑपरेशन ब्लूस्टार के 39 साल पूरे होने पर कट्टरपंथी सिख संगठनों के समर्थकों ने बीते मंगलवार को स्वर्ण मंदिर परिसर में खालिस्तान समर्थक नारे लगाये थे. वहीं खालिस्तानी समर्थकों ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की हत्या का जश्न मनाया.

Indira Gandhi video viral : कनाडा में खालिस्तानी गतिविधियों को खुलेआम समर्थन मिलने की खबर से देश चिंतित है. ताजा मामले पर कैमरून मैके की प्रतिक्रिया आयी है जो भारत में कनाडा के हाई कमिश्नर हैं. उन्होंने मामले को लेकर ट्वीट किया है. अपने ट्विटर वॉल पर कैमरून ने लिखा कि कनाडा में एक कार्यक्रम की खबरों से स्तब्ध हूं, जिसमें दिवंगत भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या का जश्न मनाया गया था. कनाडा में घृणा या हिंसा के महिमामंडन के लिए कोई जगह नहीं है. मैं इन गतिविधियों की स्पष्ट रूप से निंदा करता हूं.

आपको बता दें कि खालिस्तानियों ने भारत की पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की हत्या को झांकी के रूप में दिखाया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कनाडा में पिछले कुछ सालों से खालिस्तानी समर्थित गतिविधियां बढ़ती नजर आ रही है. यहां अक्सर भारत-विरोधी और खालिस्तान के समर्थन में रैलियां निकाल दी जाती है जिसने चिंता बढ़ा दी है.

खालिस्तानी समर्थकों का वीडियो वायरल

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार खालिस्तानी समर्थकों द्वारा 4 जून को पेरड निकाली गयी थी जिसमें इंदिरा गांधी की हत्या का मजाक बनाते हुए दर्शाया गया था. इस झांकी का वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि खालिस्तानी समर्थकों ने 4 जून को कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में लगभग परेड निकाली जो 5 किमी लंबी थी. इसमें सिख अंगरक्षकों द्वारा इंदिरा गांधी की हत्या की झांकी को भी निकाला गया जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है. खालिस्तानियों ने ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी से दो दिन पहले ये परेड निकाली थी. आपको बता दें कि 6 जून को अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर परिसर में भारतीय सेना ने ऑपरेशन ब्लू स्टार चलाकर खालिस्तानी जरनैल सिंह भिंडरावाले और उसके अन्य साथियों को ढेर कर दिया था.


ऑपरेशन ब्लूस्टार के 39 साल पूरे होने पर खालिस्तान समर्थक नारेबाजी

इस बीच आपको बता दें कि ऑपरेशन ब्लूस्टार के 39 साल पूरे होने पर कट्टरपंथी सिख संगठनों के समर्थकों तथा कार्यकर्ताओं ने बीते मंगलवार को स्वर्ण मंदिर परिसर में खालिस्तान समर्थक नारे लगाये थे. अकाल तख्त पर सांसद सिमरनजीत सिंह मान और उनके सहयोगी पूर्व सांसद ध्यान सिंह मंड के नेतृत्व में शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के कार्यकर्ताओं ने खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाये. कट्टरपंथी सिख संगठन ‘दल खालसा’ के कार्यकर्ताओं को जरनैल सिंह भिंडरावाले की तस्वीरों वाली तख्तियां हाथ में लिए और खालिस्तान समर्थक नारेबाजी करते देखा गया.

Also Read: ‘ऑपरेशन ब्लूस्टार’ की 38वीं बरसी पर स्वर्ण मंदिर में खालिस्तान समर्थक नारे लगे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >