केतन अग्रवाल मर्डर केस: आरोपी सिया को लेकर उसके घर पहुंची पुलिस, हत्या की गुत्थी सुलझाने की कोशिश

Ketan Agarwal Murder Case : केतन अग्रवाल मर्डर केस की मुख्य आरोपी सिया को लेकर पुलिस उसके घर पहुंची है. पुलिस पुरानी घटनाओं को जोड़कर केतन हत्या की गुत्थी सुलझाने की कोशिश में लगी हुई है. जांच अधिकारियों कहना है कि हत्याकांड की पूरी गहनता से जांच की जा रही है ताकि कोई पहलू अछूता न रह जाए.

Ketan Agarwal Murder Case : पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच अब अहम मोड़ पर पहुंच गई है. मामले की मुख्य आरोपी सिया को पुलिस उसके घर लेकर पहुंची, जहां अधिकारियों ने पुरानी घटनाओं और सबूतों को जोड़कर पूरे घटनाक्रम को समझने की कोशिश की. एएनआई न्यूज एजेंसी, पुलिस का कहना है कि हत्या से पहले और बाद की कई कड़ियां अभी सामने आना बाकी हैं.

घर पर कराई गई घटनास्थल की पड़ताल

जांच टीम ने आरोपी सिया से उसके घर के अंदर और आसपास की गतिविधियों के बारे में विस्तार से पूछताछ की. पुलिस ने उससे यह भी जानने की कोशिश कर रही है कि हत्या से पहले किन -किन लोगों का उसके पर घर आना-जाना था और उस दिन क्या-क्या हुआ था. जांच अधिकारियों ने सिया से घटनाक्रम दोहराने को कहा ताकि बयानों और सबूतों का मिलान किया जा सके.

पुराने बयानों और नए सबूतों का मिलान

पुलिस अब तक मिले सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल रिकॉर्ड, फॉरेंसिक रिपोर्ट और गवाहों के बयानों का आरोपी के बयान से मिलान कर रही है. जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या की पूरी साजिश कैसे बनाई गई और इसमें किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं थी.

यह भी पढ़ें- राम मंदिर चंदा चोरी : VHP अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा-चंपत राय लापरवाही के दोषी हो सकते हैं, हम जिम्मेदार नहीं


हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच पूरी तरह वैज्ञानिक तरीके से की जा रही है. किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी साक्ष्यों की गहनता से जांच- पड़ताल की जा रही है. पुलिस को उम्मीद है कि आरोपी को उसके घर ले जाकर कराई गई पड़ताल से कई महत्वपूर्ण सुराग और सबूत मिलेंगे, जिससे केतन अग्रवाल हत्याकांड की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी.

यह भी पढ़ें- दिल्ली में मानसून की पहली बारिश, उमस और गर्मी से मिली राहत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satyendra Giri

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >