केरल ट्रेन आगजनी मामले के आरोपी शाहरुख का शाहीन बाग कनेक्शन, पुलिस कर रही जांच

पेट्रोल डालकर जलाने वाले संदिग्ध शख्स शाहरुख सैफी शाहीन बाग का ही रहने वाला है. बजाया जा रहा है कि शाहरुख का यहां घर है. केरल पुलिस की एक टीम अभियुक्त शाहरुख सैफी के शाहीन बाग स्थित आवास से पहुंची और आरोपी के पिता व अन्य के साथ पूछताछ की.

केरल ट्रेन आगजनी ममाले में एक बाद खुलासा हुआ है. बताया जा रहा है ट्रेन में यात्रा कर रहे लोगों पर पेट्रोल छिड़ककर जलाने वाला संदिग्ध शाहरुख सैफी का दिल्ली शाहीन बाग से कनेक्शन है. केरल पुलिस इसकी जांच के लिए शाहीन बाग पहुंची है.

शाहीन बाग का ही रहने वाला संदिग्ध आरोपी शाहरुख सैफी

पुलिस जांच में पता चला है कि ट्रेन में लोगों पर पेट्रोल डालकर जलाने वाले संदिग्ध शख्स शाहरुख सैफी शाहीन बाग का ही रहने वाला है. बजाया जा रहा है कि शाहरुख का यहां घर है. केरल पुलिस की एक टीम अभियुक्त शाहरुख सैफी के शाहीन बाग स्थित आवास से पहुंची और आरोपी के पिता व अन्य के साथ पूछताछ की.

शाहरुख को महाराष्ट्र से केरल लाया गया

केरल में एक एक्सप्रेस ट्रेन में आगजनी की घटना के संदिग्ध को महाराष्ट्र के रत्नागिरी से पकड़े जाने के बाद बृहस्पतिवार को सड़क मार्ग से दक्षिणी राज्य लाया गया. ट्रेन में आग लगाए जाने की इस घटना में एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी.

Also Read: केरल: सिरफिरे ने चलती ट्रेन में लगाई आग, तीन लोगों के शव बरामद, 8 अन्य जख्मी

केरल ले जाते समय पुलिस वाहन की टायर फटी, दूसरी गाड़ी का करना पड़ा प्रबंध

संदिग्ध शाहरुख सैफी को कोझिकोड लाए जाने के दौरान कुछ नाटकीय घटनाक्रम हुए। सैफी को ला रहे पुलिस के वाहन ने तड़के केरल में प्रवेश किया, लेकिन इसके कुछ ही देर बाद इसका एक पहिया फट गया और वाहन का इस्तेमाल नहीं किया जा सका. इसके बाद सड़क के किनारे एक घंटे से अधिक समय तक इंतजार करने के बाद कन्नूर जिले की एडक्कड़ पुलिस ने एक अन्य वाहन का प्रबंध किया, लेकिन वह वाहन भी चालू नहीं हो पाया, जिससे यात्रा में और देर हुई. फिर एक अन्य वाहन का प्रबंध करना पड़ा, जिसके बाद ही पुलिस दल संदिग्ध को लेकर कोझिकोड रवाना हो सका.

महाराष्ट्र के आतंकवाद-रोधी दस्ते ने शाहरुख को कब्जे में लिया

महाराष्ट्र के आतंकवाद-रोधी दस्ते ने बुधवार को संदिग्ध को पकड़ा था. एक अज्ञात व्यक्ति ने दो अप्रैल की रात को ट्रेन में यात्रा कर रहे लोगों पर पेट्रोल छिड़ककर उन्हें आग लगा दी थी. यह घटना तब हुई जब ट्रेन एलाथुर के नजदीक कोरापुझा पुल पर पहुंची. इस घटना में नौ लोग झुलस गए थे जो विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं. आग लगने के बाद ट्रेन से लापता हुई एक महिला, एक शिशु और एक पुरुष के शव रविवार देर रात एलाथुर रेलवे स्टेशन के पास पटरियों से बरामद हुए. पुलिस का मानना ​​है कि आग के बाद वे ट्रेन से गिर गए होंगे या नीचे उतरने के प्रयास में गिरे होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >