किसे मिलेगी कुर्सी? केरल में मुख्यमंत्री पद को लेकर मंथन तेज

केरल में कांग्रेस गठबंधन अभी तक मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला नहीं कर पाया है. इस बीच कांग्रेस के केरल के पूर्व अध्यक्ष के. मुरलीधरन और वी.एम. सुधीरन ने कहा है कि वे आलाकमान के निर्देश पर दिल्ली जाएंगे.

केरल के सीएम को लेकर कांग्रेस की बैठक दिल्ली में (File Photo)

कांग्रेस हाईकमान ने मंगलवार (12 मई) को केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्षों और वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली बुलाया है. विधानसभा चुनाव नतीजे (4 मई को आए) आए एक सप्ताह हो चुका है, लेकिन राज्य में अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस पर अभी भी असमंजस बना हुआ है. इसी को लेकर अब दिल्ली में अहम चर्चा होगी. मुरलीधरन और वी.एम. सुधीरन को दिल्ली से बुलावा आया है.

सुधीरन ने कहा कि उन्हें All India Congress Committee (AICC) से कॉल आना हैरानी भरा था. उन्होंने बताया कि उन्होंने 12 मई को दिल्ली की फ्लाइट बुक कर ली है. उनका मानना है कि उनसे राज्य के मौजूदा राजनीतिक हालात पर सवाल पूछे जाएंगे और वे उन सवालों के साफ-साफ जवाब देंगे.

140 में से 102 सीटें कांग्रेस गठबंधन ने जीती

कांग्रेस की अगुवाई वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) ने 9 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव में 140 में से 102 सीटें जीतकर शानदार प्रदर्शन किया था. इसके बावजूद अभी तक सीएम उम्मीदवार को लेकर तस्वीर साफ नहीं है, जिससे सियासी असमंजस बना हुआ है.

मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर हुई थी बैठक

इसी बीच शनिवार (9 मई) को कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने दिल्ली में एक अहम बैठक की. यह बैठक पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर हुई, जिसमें राहुल गांधी, केरल प्रभारी दीपा दासमुंशी, मौजूदा KPCC अध्यक्ष सनी जोसेफ, संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल और केरल के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला और वी.डी. सतीसन मौजूद रहे. बैठक में सरकार गठन और आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई, लेकिन सीएम नाम पर अभी भी अंतिम सहमति नहीं बन पाई है.

सीएम पद को लेकर लॉबिंग तेज

4 मई को चुनाव नतीजे आने के बाद से ही कांग्रेस में सीएम पद को लेकर जोरदार लॉबिंग चल रही है. बताया जा रहा है कि वी.डी. सतीसन, रमेश चेन्निथला और के.सी. वेणुगोपाल…इन तीन बड़े दावेदारों के खेमे लगातार अपनी-अपनी दावेदारी मजबूत करने में जुटे हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >