Kerala Elections Result : केरल के रुझान से कांग्रेस खुश, बोले शशि थरूर- दिख रहे हैं बदलाव के संकेत

Kerala Elections Result : केरल में सोमवार (4 मई) सुबह जैसे ही विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू हुई, शुरुआती रुझानों में कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूडीएफ आगे बढ़ता हुआ नजर आया. इससे कांग्रेस खुश नजर आई. नीचे देखें शशि थरूर ने क्या कहा.

Kerala Elections Result : तिरुवनंतपुरम में गिनती के बीच कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि शुरुआत के करीब सवा घंटे में ही रुझान साफ तौर पर उनके पक्ष में नजर आ रहे हैं. उन्होंने बताया कि एलडीएफ के कुछ लोकप्रिय नेता भी पीछे चल रहे हैं, जो बदलाव का संकेत है थरूर ने कहा कि केरल की जनता बधाई की हकदार है क्योंकि उसने बदलाव का मन बना लिया है. उनका मानना है कि जिन नेताओं की व्यक्तिगत छवि अच्छी रही है, वे भी इस बार पीछे दिखाई दे रहे हैं, जो बड़ा संकेत है.

हालांकि शशि थरूर ने साफ किया कि यूडीएफ अभी किसी तरह का जश्न नहीं मनाएगा और अंतिम नतीजों का इंतजार करेगा. उन्होंने यह भी कहा कि अगर तस्वीर बदलनी है तो अब बड़ा उलटफेर ही होना पड़ेगा, क्योंकि फिलहाल रुझान काफी मजबूत दिख रहे हैं.

सबसे जरूरी बात यह है कि सरकार बदले : थरूर

थरूर ने कहा कि अभी सबसे जरूरी बात यह है कि सरकार बदले, नीतियों में बदलाव आए और केरल फिर से आगे बढ़े. उन्होंने कहा कि राज्य की खराब आर्थिक हालत को सुधारना होगा और ऐसा माहौल बनाना होगा, जहां निवेश बढ़े. थरूर का कहना है कि केरल को फिर से ऐसा राज्य बनाना जरूरी है, जहां रोजगार के मौके पैदा हों और युवाओं को बाहर जाने की जरूरत न पड़े.

शुरुआती रुझानों में कांग्रेस नीत यूडीएफ आगे

केरल में विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार सुबह मतगणना शुरू होने के बाद शुरुआती रुझानों में कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) आगे दिख रहा है. राज्य में नौ अप्रैल को मतदान हुआ था. रिपोर्टों के अनुसार, यूडीएफ 60 से अधिक सीट पर आगे है, जबकि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नीत वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) 50 से अधिक सीट पर बढ़त बनाए हुए है. शुरुआती रुझान डाक मतपत्रों की गिनती पर आधारित हैं जो डाले गए कुल मतों का 1.36 प्रतिशत हैं.

यह भी पढ़ें : केरल चुनाव नतीजों से पहले नेताओं का दावा- हमारी जीत पक्की

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >