जम्मू-कश्मीर : मारा गया कश्मीरी पंडित संजय शर्मा का हत्यारा, सुरक्षाबलों ने दो दिन के अंदर किया ढेर

आतंकी ने शुरुआत में हिजबुल मुजाहिदीन आतंकी संगठन के लिए काम किया था और आजकल वह TRF के साथ काम कर रहा था। कश्मीरी पंडित संजय शर्मा के हत्यारे को मार गिराया गया है. जानें ADGP कश्मीर ने क्या दी जानकारी

जम्मू-कश्मीर से एक बड़ी खबर आ रही है. अवंतीपोरा में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया है. ADGP कश्मीर ने जानकारी दी कि मारे गये आतंकवादी की पहचान पुलवामा के अकीब मुस्ताक भट के रूप में हुई है. उसने शुरुआत में हिजबुल मुजाहिदीन आतंकी संगठन के लिए काम किया था और आजकल वह TRF के साथ काम कर रहा था. कश्मीरी पंडित संजय शर्मा के हत्यारे को मार गिराया गया है.


आतंकवादी की हुई पहचान

पुलिस ने मंगलवार को जानकारी दी कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में, कश्मीरी पंडित संजय शर्मा का हत्यारा मारा गया. आपको बता दें कि बैंक के सुरक्षा कर्मी संजय शर्मा की रविवार को आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. कश्मीर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विजय शर्मा ने बताया कि रातभर चली मुठभेड़ में मारे गये आतंकवादी की पहचान शर्मा के हत्यारे के तौर पर हुई है.

संजय शर्मा की रविवार को हुई हत्या

पुलिस के अनुसार, एक बैंक के सुरक्षा कर्मी संजय शर्मा पर पुलवामा जिले के अचन इलाके में रविवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे उनके घर से महज 100 मीटर की दूरी पर नजदीक से गोली चलायी गयी, जो उनके सीने में लगी. राहगीर उन्हें एक अस्पताल ले गये जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलवामा में उनके पैतृक गांव में सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया.

भाषा इनपुट के साथ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >