Karnataka Election 2023: कांग्रेस की तीसरी सूची जारी, सिद्धारमैया को कोलार से नहीं मिला टिकट

कांग्रेस में शामिल हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी को कांग्रेस ने बेलगावी जिले के अथानी सीट से टिकट दिया है. जबकि हाल में कांग्रेस में शामिल हुए जनता दल (सेक्युलर) के वरिष्ठ नेता केएम शिवलिंग गौड़ा को अरसीकेरे विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा गया है.

कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 43 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की. पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के दूसरी सीट कोलार से चुनाव लड़ने के अनुरोध को स्वीकार नहीं किया गया.

पूर्व बीजेपी नेता लक्ष्मण सावदी को अथानी से टिकट

कांग्रेस में शामिल हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी को कांग्रेस ने बेलगावी जिले के अथानी सीट से टिकट दिया है. जबकि हाल में कांग्रेस में शामिल हुए जनता दल (सेक्युलर) के वरिष्ठ नेता केएम शिवलिंग गौड़ा को अरसीकेरे विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा गया है.

कांग्रेस की तीसरी सूची में 16 नये चेहरों को टिकट

कांग्रेस ने तीसरी सूची में कम से कम 16 नए चेहरों को टिकट देने की घोषणा की है. इनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष की उम्मीदवार रही मार्गरेट अल्वा के बेटे निवेदित अल्वा और पूर्व राज्य मंत्री मोटम्मा की बेटी नयना ज्योति झावर शामिल हैं.

Also Read: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में इन खास 7 सीट पर रहेगी नजर, जानें क्या है इतिहास

पूर्व मंत्री रेवू नाइक बेलमगी को कांग्रेस ने गुलबर्गा ग्रामीण से मैदान में उतारा

भाजपा छोड़कर 2022 में कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व मंत्री रेवू नाइक बेलमगी को गुलबर्गा ग्रामीण से मैदान में उतारा गया है, जबकि जद (एस) के पूर्व विधायक एन एच कोनारेड्डी, जो 2021 में पार्टी में शामिल हुए थे, नवलगुंड से उम्मीदवार हैं. कुसुमावती सी शिवल्ली को कुंडगोल से टिकट मिलने को लेकर संशय के बीच पार्टी ने उन्हें दोबारा उम्मीदवार बनाया है.

कांग्रेस ने अभी तक शिगगांव विधानसभा क्षेत्र के लिए उम्मीदवार की घोषणा नहीं की

कांग्रेस ने अभी तक शिगगांव विधानसभा क्षेत्र के लिए उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है जहां से मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई भाजपा के उम्मीदवार हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस बोम्मई के खिलाफ एक मजबूत उम्मीदवार खड़ा करने की योजना बना रही है, और पूर्व मंत्री विनय कुलकर्णी को मैदान में उतारने पर विचार चल रहा है.

कांग्रेस ने कुल 209 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की

कांग्रेस ने कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए गत 25 मार्च को 124 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी. गत छह अप्रैल को जारी कांग्रेस की दूसरी सूची में उसके 41 उम्मीदवार शामिल थे और एक प्रत्याशी सर्वोदय कर्नाटक पार्टी का था. सर्वोदय कर्नाटक पार्टी के दर्शन पुट्टनैया को मेलुकोट विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया गया था. इन 43 उम्मीदवारों की तीसरी सूची के साथ, पार्टी अब तक कुल 224 सीटों में से 209 के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है.

सिद्धरमैया ने कोलार से भी चुनाव लड़ने की घोषणा की थी

कांग्रेस ने कोथूर जी मंजूनाथ को कोलार से मैदान में उतारा है. सिद्धरमैया इस सीट से भी चुनाव लड़ना चाहते थे. पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को वरुणा सीट से चुनाव मैदान में उतारा गया है. वरुणा सीट से सिद्धरमैया के नाम की घोषणा पहली सूची में ही कर दी गई थी. सिद्धरमैया ने हालांकि कहा था कि अगर पार्टी आलाकमान सहमत होता है तो वह दूसरी सीट के रूप में कोलार से भी चुनाव लड़ना चाहते हैं. सिद्धारमैया वर्तमान में बागलकोट जिले में बादामी सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं. उन्होंने पहले घोषणा की थी कि वह कोलार से चुनाव लड़ेंगे, लेकिन पार्टी नेतृत्व द्वारा वहां उन्हें जोखिम होने के बारे में कथित तौर पर आगाह किये जाने के बाद वह पीछे हट गये और इसके बाद उन्होंने वरुणा सीट को चुना. कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के कई वरिष्ठ नेताओं ने सिद्धारमैया के दो सीटों से चुनाव लड़ने का कथित तौर पर विरोध किया था.

कर्नाटक में 10 मई को चुनाव, 13 को मतगणना

कर्नाटक की सभी 224 विधानसभा सीट के लिए 10 मई को मतदान होगा और मतगणना 13 मई को की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >