Karnataka New CM Oath Ceremony: कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रशेखर ने पीटीआई को बताया- कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री का तीन जून को लोक भवन के ग्लास हाउस में होगा.
डीके शिवकुमार से मिले ईश्वर खंड्रे
डीके शिवकुमार से मुलाकात के बाद कांग्रेस नेता ईश्वर खंड्रे ने कहा, मैंने अभी उन्हें कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर चुने जाने पर बधाई दी है. उप-मुख्यमंत्रियों की नियुक्ति के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, मुझे DCM के बारे में कुछ नहीं पता। मेरी बात सुनिए, दावेदारी करने या न करने का सवाल ही नहीं उठता। पार्टी फैसला करेगी, और हम पार्टी के फैसले का पालन करेंगे.
कांग्रेस विधायक दल की बैठक से पहले राज्यपाल से शिवकुमार ने की मुलाकात
कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने शनिवार को लोक भवन में राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मुलाकात की. यह मुलाकात कांग्रेस विधायक दल के नेता के रूप में शनिवार शाम उनके संभावित निर्वाचन से पहले हुई. पीटीआई की खबर के अनुसार शिवकुमार ने नये मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण को लेकर राज्यपाल से अनौपचारिक चर्चा की क्योंकि राज्यपाल के उपराष्ट्रपति के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रविवार को दक्षिण कन्नड़ जिले के धर्मस्थल रवाना होने की संभावना है.
ये भी पढ़ें: कांग्रेस नेता सतीश जारकीहोली ने कहा-डीके शिवकुमार होंगे कर्नाटक के CM, सिद्धारमैया नहीं जाएंगे राज्यसभा
