Karnataka Election: बीजेपी पर JD(S) उम्मीदवार को लालच देने का आरोप, वायरल ऑडियो पर चुनाव आयोग सख्त

Karnataka Election 2023: बीजेपी उम्मीदवार वी सोमन्ना की ओर से जेडी(एस) उम्मीदवार मल्लिकार्जुन स्वामी को उम्मीदवारी वापस लेने के लिए पैसे और सरकारी वाहन की पेशकश की जा रही है. चुनाव आयोग ने मामले पर कहा है कि रिश्वत देने या डराने-धमकाने के प्रयासों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करें.

Karnataka Election 2023: सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप खूब प्रसारित की जा रही है. इस ऑडियो क्लिप में सामने आ रहा है कि चामराजनगर से बीजेपी उम्मीदवार वी सोमन्ना की ओर से उसी निर्वाचन क्षेत्र से जेडी(एस) उम्मीदवार मल्लिकार्जुन स्वामी को उम्मीदवारी वापस लेने के लिए कह जा रहा है. इसके लिए पैसे और सरकारी वाहन की पेशकश की जा रही है. वहीं, मामले में एक प्राथमिकी भी दर्ज की गई है. साथ ही चुनाव आयोग ने कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन कार्यालय को इस मामले में संज्ञान लेने का निर्देश दिया है.

निर्वाचन आयोग ने दिया यह निर्देश: वही, कर्नाटक चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पूरे मामले में जमीनी स्थिति की लगातार निगरानी करने का निर्देश दिया है. चुनाव आयोग ने कहा है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी मतदाताओं को रिश्वत देने या डराने-धमकाने के प्रयासों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई के लिए विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर नजर रखें. आयोग ने कहा कि ऐसे किसी भी मामले की पुष्टि होने पर आयोग सख्त कार्रवाई करेगा.

पुलिस ने दर्ज किया मामला: सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पूरी घटना को लेकर टाउन पुलिस थाना चामराजनगर में आईपीसी की धारा 171 ई और 171 एफ के तहत मामला दर्ज किया गया है. बता दें ये धाराएं रिश्वतखोरी और चुनाव में अनुचित प्रभाव डालने से संबंधित हैं. गौरतलब है कि कर्नाटक में दस मई को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा. आयोग ने कर्नाटक के सीईओ को जमीनी स्थिति की लगातार निगरानी सुनिश्चित करने और उम्मीदवारों तथा मतदाताओं को रिश्वत देने या डराने-धमकाने के प्रयासों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने और विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर नजर रखने का निर्देश दिया है.

Also Read: Mann Ki Baat का आज 100वां एपिसोड, बिल गेट्स ने की तारीफ, कहा- असल भारत की तस्वीर

गौरतलब है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दल जमकर प्रचार अभियान कर रहे हैं. बीजेपी, कांग्रेस और जेडीएस समेत अन्य पार्टियों के नेता लगातार सभा और रैली कर रहे हैं. इसी कड़ी में बीजेपी भी जी जान से प्रचार अभियान में जुटी है. पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, सीएम योगी समेत तमाम बीजेपी नेता प्रचार कर रहे हैं. वहीं, कांग्रेस की ओर से भी मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी समेत पूरी कांग्रेस कुनबा प्रचार अभियान में जुटा हुआ है.

भाषा इनपुट के साथ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >