'आपने राम मंदिर बना दिया तो आप राम नहीं बन गए', पीएम मोदी के जन्मदिन पर कपिल सिब्बल का कटाक्ष

आप सिर्फ एक गुण सनातनी के बता दीजिए... सनातनी हिंसा, भेदभाव की बात नहीं करता. जानें पीएम मोदी के जन्मदिन पर क्या बोले राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल

अयोध्या में श्रीराम मंदिर का लगभग 70 फीसदी से ज्यादा निर्माण कार्य पूरा हो चुका है. जनवरी 2024 के पहले हफ्ते तक दूसरे तल का निर्माण कार्य संपन्न हो जायेगा. इस बीच राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि अगर आपने राम मंदिर बना दिया तो आप राम नहीं बन गए, राम तो वही है जो राम के रास्ते पर चले. यह कहने से कि आप सनातन धर्म के ख़िलाफ हैं इससे भी आप सनातनी नहीं बन जाते हैं.

उन्होंने कहा कि आप सिर्फ एक गुण सनातनी के बता दीजिए… सनातनी हिंसा, भेदभाव की बात नहीं करता. ये खुद ही सनातन नहीं है और जो खुद सनातनी नहीं है वे सनातन धर्म की रक्षा कैसे करेगा? असली सनातनी गांधी जी थे जो सच्चाई के आधार पर चलते थे न कि सूट-बूट और कॉर्बेट पार्क जाते थे… सनातन धर्म के लोग इमारतें नहीं गिराते हैं…

सनातनी बनें पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 73वें जन्मदिन पर सुझाव देते हुए सिब्बल ने कहा कि मेरा यही संदेश है कि सनातनी बनें. आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 सितंबर को यानी आज जन्मदिन है. पीएम मोदी 73 साल के हो गये हैं. प्रधानमंत्री के जन्मदिन को खास बनाने के लिए बीजेपी की ओर से देशभर में कई कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है.

मुझे नहीं मालूम कि क्या पेश होगा: कपिल सिब्बल

संसद के विशेष सत्र को लेकर राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि संसद में क्या होने वाला है हम यह तभी कह पाएंगे जब कोई प्रस्ताव पेश हो. मुझे नहीं मालूम कि क्या पेश होगा. इससे पहले जब भी विशेष सत्र का आयोजन हुआ है उसमें हमें एजेंडे पहले ही बता दिए जाते थे. यहां चर्चा कर दें कि संसद का विशेष सत्र 18 से 22 सितंबर तक बुलाया गया है. इस दौरान संविधान सभा से लेकर आज तक, संसद की 75 वर्षों की यात्रा और उपलब्धियों पर चर्चा की जाएगा. विशेष सत्र में चार विधेयक भी सूचीबद्ध हैं. कार्यक्रम के अनुसार यह सत्र 18 सितंबर को पुराने भवन में शुरू होगा और गणेश चतुर्थी के दिन यानी 19 सितंबर को नये संसद भवन में स्थानांतरित हो जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >