Kanwar Yatra: कांवड़ियों के मार्ग पर फैलाए गए कांच के टुकड़े, LG के आदेश पर एक्शन में दिल्ली पुलिस

Kanwar Yatra: दिल्ली में कांवड़ यात्रा मार्ग में कांच के टुकड़े फैलाने का मामला सामने आया है. जिसके बाद दिल्ली के उपराज्यपाल ने संज्ञान लिया और तत्काल कार्रवाई करने का आदेश दिया. एलजी के आदेश के बाद दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और कांच के टुकड़े फैलाने वाले के खिलाफ कार्रवाई शुरू की. इस मामले में दिल्ली के मंत्री कपील मिश्रा ने भी एक्स पर पोस्ट किया और कार्रवाई के बारे में जानकारी दी.

Kanwar Yatra: कांवड़ यात्रा मार्ग पर कांच के टुकड़े फैलाने का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद दिल्ली के एलजी विनय कुमार सक्सेना ने कार्रवाई का आदेश दिया. उन्होंने एक्स पर वीडियो के साथ पोस्ट डाला. “कल रात पता चला कि दिलशाद गार्डन में लगभग एक किलोमीटर लंबी सड़क पर, नंगे पैर कांवड़ यात्रियों के रास्ते में, बड़ी मात्रा में टूटे हुए कांच के टुकड़े बिखरे पड़े थे. पुलिस को मौके पर पहुंचने और लोक निर्माण विभाग को तुरंत सड़क साफ़ करने के निर्देश दिए गए. लोक निर्माण विभाग ने दो घंटे के भीतर सड़क साफ़ कर दी. पुलिस ने एक प्राथमिकी दर्ज कर ली है. अपराध शाखा मामले की जांच कर रही है.

कांच टुकड़ा फैलाने के मामले में पुलिस ने एक शख्स को लिया हिरासत में

दिल्ली पुलिस ने बताया, “लोक निर्माण विभाग (PWD) के एक कनिष्ठ अभियंता (JE) की शिकायत पर 12 जुलाई को मामला दर्ज किया गया था. उत्तर प्रदेश के शालीमार गार्डन से सीलमपुर जा रहे कुल 19 कांच ले जा रहे ई-रिक्शा की पहचान हो गई है. गंतव्य तक पहुंचने के दौरान कांच टूट गए थे. चालक की पहचान कुसुम पाल के रूप में हुई है. उसे आगे की पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है.”

कांवड़ यात्रा में कोई भी व्यवधान नहीं होने देंगे : मंत्री कपील मिश्रा

दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने एक्स पर पोस्ट किया, “शाहदरा में कुछ शरारती तत्वों में कंवर यात्रा के मार्ग पर कांच के टुकड़े लगभग एक किलोमीटर तक के मार्ग पर बिखेर दिए.” उन्होंने आगे लिखा, “PWD और निगम के कर्मचारी मार्ग को साफ कर रहें हैं. स्थानीय विधायक संजय गोयल जी वहां मौजूद हैं. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्वयं घटना पर संज्ञान लिया है. उन्होंने आगे लिखा, PWD के द्वारा शरारती तत्वों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई जाएगी. कांवड़ यात्रा में कोई भी व्यवधान नहीं होने देंगे.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >