तूल पकड़ रहा कंझावला कांड, गृह मंत्रालय ने मांगी घटना की विस्तृत रिपोर्ट, गृह मंत्री अमित शाह का निर्देश!

नये साल के मौके पर स्कूटी सवार एक युवती को कार से टक्कर मारने और फिर उसके शव को कार से कई किलोमीटर तक घसीटा गया. अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश पर गृह मंत्रालय ने दिल्ली के कंझावला कांड पर दिल्ली पुलिस कमिश्नर से घटना की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है.

दिल्ली के कंझावला कांड मामला तूल पकड़ता जा रहा है. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है कई खुलासे हो रहे हैं. वहीं, दिल्ली पुलिस पर भी सवाल उठ रहे हैं. वहीं, अब केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने भी घटना की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश पर गृह मंत्रालय ने कंझावला कांड पर दिल्ली पुलिस कमिश्नर से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है.  दिल्ली पुलिस में विशेष आयुक्त शालिनी सिंह को विस्तृत रिपोर्ट गृह मंत्रालय को सौंपने को कहा गया है.

कंझावला मौत का मामले को लेकर अपनी एफआईआर में पुलिस ने लिखा है कि, चार आरोपियों में से दो दीपक खन्ना और अमित खन्ना ने 31 दिसंबर 2022 को शाम करीब 7 बजे अपने एक दोस्त से कार उधार ली थी. 1 जनवरी 2023 को सुबह करीब 5 बजे अपने घर पर कार वापस खड़ी कर दी थी. पुलिस ने कहा है कि कार दीपक खन्ना चला रहे थे, आरोपी मनोज मित्तल ड्राइवर की सीट के बगल में बैठे थे. आरोपी मिथुन कुमार और अमित खन्ना कार की पिछली सीट पर थे. प्राथमिकी में कहा गया है कि दुर्घटनास्थल से भागकर उन्होंने कंझावला रोड पर जौंटी गांव के पास कार रोकी, जहां उन्हें कार के नीचे पीड़ित महिला का शव फंसा मिला.

बता दें, नये साल के मौके पर स्कूटी सवार एक युवती को कार से टक्कर मारने और फिर उसके शव को कार से कई किलोमीटर तक घसीटा गया. घटना के एक दिन बाद सुल्तानपुरी में उग्र लोगों ने प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि पुलिस दुष्कर्म के मामले को दुर्घटना मानकर इस पर पर्दा डालने की कोशिश कर रही है. वहीं, आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने भी घटना को लेकर दिल्ली के एलजी के आवास के बाहर जमकर बवाल काटा.

सीएम केजरीवाल ने की फांसी की मांग: वहीं, घटना को लेकर दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इसे दुर्लभतम अपराध करार दिया है. साथ ही घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है. उन्होंने इस अपराध के लिए जो दोषी है उनके लिए फांसी की सजा की मांग की है. वहीं, दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने भी इसे अमानवीय अपराध कहा है.

पुलिस कस्टडी में सभी आरोपी: वहीं, दिल्ली के कंझावला में कार से घसीटकर लड़की की मौत मामले में दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने पांचों आरोपियों को पुलिस कस्टडी में भेज दिया है. कोर्ट ने आरोपी मनोज मित्तल, दीपक खन्ना, अमित खन्ना, कृष्ण और मिथुन को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. बता दें, मौत मामले में बीते दिन रविवार सुबह दिल्ली के कंझावला इलाके में एक लड़की का छत विछत हालत में शव मिला था.

चश्मदीद का क्या है बयान: वहीं, इस मामले में खुद को घटना का चश्मदीद बताने वाले दीपक नाम के एक शख्स ने कहा है कि जब उन्होंने कार और उसके नीचे युवती को देखा तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दिया. उन्होंने कहा कि कई किलोमीटर तक उसने कार का पीछा भी किया. उन्होंने बताया कि लाश स्पष्ट रूप से कार के नीचे फंसी दिखाई दे रही थी. उन्होंने पुलिसिया प्रक्रिया पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस फोन करती रही और पूछती रही कि मैंने शव को कहां देखा है. दीपक ने बताया कि वो एक ऑर्डर पूरा कर रहे थे जब महाराजा अग्रसेन चौक पर एक तेज रफ्तार कार के पीछे उन्होंने महिला को घिसटते देखा. 

Also Read: Covid-19: चीन सहित इन देशों से आने वाले यात्रियों को दिखानी होगी RT-PCR रिपोर्ट, देखें नई गाइडलाइन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >