Kal Ka Mausam: पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, दिल्ली से लेकर बिहार-झारखंड तक कड़ाके की ठंड, देखें अगले 24 घंटों की वेदर रिपोर्ट

Kal Ka Mausam: देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल रहा है. उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गयी है तो दक्षिण भारत में बारिश से राहत नहीं मिल रही है. एक नजर डालते हैं देशभर के मौसम पर.

Kal Ka Mausam: देश में मौसम बदल रहा है. उत्तर भारत में अब कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है. दिल्ली का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है. रविवार को एक पश्चिमी विक्षोभ के आने से मौसम में बदलाव होने की उम्मीद है. दिल्ली-यूपी समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में न्यूनतम तापमान में और लगातार गिरावट आ सकती है. वहीं कुछ इलाकों में बारिश की भी संभावना है. गुरुवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग का अनुमान है कि कल भी न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा.

नये पश्चिमी विक्षोभ की होगी दस्तक

स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक 8 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर के पहाड़ों पर एक पश्चिमी विक्षोभ आ सकता है. जबकि राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली के कुछ हिस्सों पर एक सर्कुलेशन बन रहा है. पश्चिमी विक्षोभ और सर्कुलेशन मिलकर 8 और 9 नवंबर को सक्रिय हो सकते हैं. इसके कारण मौसम का मिजाज बदलेगा. पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ बारिश हो सकती है. वहीं कई मैदानी इलाकों में भी बारिश की संभावना है.

कश्मीर में और गिरेगा पारा

जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अभी यहां सर्दी का दौर जारी रहेगा. श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 2 डिग्री से भी ज्यादा हो गया है. आईएमडी के मुताबिक शनिवार को न्यूनतम तापमान में कमी आएगी. पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश और बर्फबारी हो सकती है, जिससे पारा और गिरेगा.

इन राज्यों में घिरेगा घना कोहरा

मौसम विभाग का अनुमान है कि ठंड बढ़ने के साथ-साथ दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा सहित अन्य राज्यों पर घना कोहरा घिरना शुरू हो जाएगा. मौसम विभाग ने चेतावनी भी जारी की है. आईएमडी का अनुमान है कि कल यानी शनिवार (7 दिसंबर) की रात से ही घना कोहरा छाने लगेगा.

शीतलहर का भी शुरू होगा प्रकोप

मौसम विभाग ने कहा है कि राजस्थान, उत्तर प्रदेश के कुछ इलाके, पंजाब, हरियाणा में शीतलहर का प्रकोप रहेगा. राजस्थान के कई इलाकों अभी से ही शीतलहर की चपेट में हैं. आईएमडी का अनुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण इन राज्यों में शीतलहर बढ़ने की संभावना है.

राजस्थान में शीतलहर का अलर्ट

राजस्थान में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. गुरुवार को कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई. मौसम विभाग का अनुमान है कि 7 दिसंबर से ठंड में बढ़ोतरी होगी. न्यूनतम तापमान और गिरावट आने की उम्मीद है. 8 दिसंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ आने के कारण उत्तर के क्षेत्र से ठंडी हवा के आने से राजस्थान में सर्दी बढ़ेगी.

झारखंड में पड़ेगी कड़ाके की ठंड

झारखंड में मौसम में आने वाले दो तीन दिनों में बदलाव आ सकता है. मौसम केंद्र ने कहा है कि प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि कई जिलों में हल्का कोहरा छाया रहेगा.

बिहार में कैसा रहेगा मौसम

बिहार में में मौसम तेजी से बदल रहा है. एक दर्ज जिलों में पछुआ हवा के कारण ठंड में इजाफा होने की संभावना है. मौसम विभाग ने कहा है कि सूर्यास्त के बाद तापमान में अचानक से गिरावट आ सकती है. राजधानी पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर समेत कई और जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है.

Also Read: Earthquake Video : कैलिफोर्निया में अचानक जोर से हिलने लगी इमारत, जानवर भी डर से भागे, भयावह वीडियो देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >