Kal Ka Mausam: 7,8,9 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश, मौसम का रौद्र रूप, कई राज्यों में हाई अलर्ट

Kal Ka Mausam: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने देश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है. आने वाले तीन दिनों में पूर्वी, पश्चिमी, उत्तरी, मध्य, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है.

Kal Ka Mausam: देश के कई राज्यों में मानसून की बरसात जारी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अनुमान जाहिर किया है कि अगले कुछ दिनों तक पूर्वी,पश्चिमी,उत्तरी, पूर्वोत्तर,मध्य और दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. देश के अलग-अलग राज्यों में 7, 8 और 9 अगस्त को जोरदार बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में भयंकर बारिश की संभावना है.

मौसमी सिस्टम के कारण होगी भारी बारिश

स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक मानसून ट्रफ समुद्र तल पर फिरोज़पुर, चंडीगढ़, देहरादून, गोरखपुर, जलपाईगुड़ी होते हुए अरुणाचल प्रदेश की ओर उत्तर-पूर्व दिशा में हिमालय की तराई के करीब गुजर रही है. इसके अलावा एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन (Cyclonic Circulation) बांग्लादेश के मध्य भागों पर बना हुआ है. एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण मध्य महाराष्ट्र पर सक्रिय है. एक पूर्व-पश्चिम ट्रफ करीब 12 डिग्री उत्तरी अक्षांश के साथ, पूर्व-मध्य अरब सागर के दक्षिणी भागों से लेकर दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों तक फैला है. इन मौसमी गतिविधियों के कारण आगामी दिनों में कई राज्यों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

बीते 24 घंटों में कई इलाकों में हुई भारी बारिश

आईएमडी के मुताबिक बीते 24 घंटों में देश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश दर्ज की है. मौसम विभाग ने कहा कि त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हुई. इसके अलावा असम, तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हुई. पूर्वी उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, रायलसीमा, मराठवाड़ा, नागालैंड, मेघालय और तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई.

अगले 24 घंटों के दौरान कहां होगी बारिश

स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान अरुणाचल प्रदेश, पूर्वी असम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है.इसके अलावा तटीय कर्नाटक, मराठवाड़ा, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर तीव्र बारिश हो सकती है. पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, विदर्भ, तेलंगाना, केरल, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. लक्षद्वीप, कोंकण और गोवा, मध्य प्रदेश, दक्षिण गुजरात, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में हल्की बारिश की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >