Kal Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में गहरा दबाव का क्षेत्र, अगले 72 घंटे भारी बारिश के आसार, अलर्ट जारी

Kal Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. आईएमडी का अनुमान है कि पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में अगले तीन दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश के आसार हैं.  आईएमडी के मुताबिक दक्षिण बंगाल के दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर और झाड़ग्राम जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं. बारिश की तीव्रता 7 से 20 सेंटीमीटर तक होने की संभावना है.

Kal Ka Mausam: पश्चिम बंगाल में भारी बारिश का दौर जारी है. गुरुवार को कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई. बरसात के कारण दुर्गा पूजा त्योहार और विजयादशमी में रंग में भंग पड़ गया. मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने गहरे दबाव के क्षेत्र के कारण पश्चिम बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है. अनुमान है कि अगले 71 घंटे यानी छह अक्टूबर की सुबह तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि मौसम की इस प्रणाली के तट की ओर बढ़ने और गुरुवार रात तक गोपालपुर और पारादीप के बीच ओडिशा और उससे सटे आंध्र प्रदेश के तटों को पार करने की संभावना है.

गुरुवार को कई इलाकों में तेज बारिश

पश्चिम बंगाल में गुरुवार को आसमान में बादलों का डेरा रहा और मध्यम स्तर की बारिश के साथ-साथ कुछ स्थानों पर तेज बारिश भी हुई जिससे उन लोगों का उत्साह फीका हो गया. बरसात के कारण गुरुवार को विजयादशमी उत्सव का रंग भी फीका रहा. आईएमडी के मुताबिक दक्षिण बंगाल के दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर और झाड़ग्राम जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं. बारिश की तीव्रता 7 से 20 सेंटीमीटर तक होने की संभावना है. वहीं कल यानी शुक्रवार (3 अक्टूबर) सुबह तक कोलकाता और हावड़ा में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.

कल कहां होगी बारिश (Kal Ka Mausam)

मौसम विभाग ने बताया कि कल यानी तीन अक्टूबर (Kal Ka Mausam) की सुबह तक उत्तर 24 परगना, बांकुड़ा, हुगली, पूर्व और पश्चिम बर्धमान और दक्षिण बंगाल के पुरुलिया जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. आईएमडी का अनुमान है कि बीरभूम में शुक्रवार को एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होगी और दक्षिण बंगाल के पूर्व एवं पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, दक्षिण 24 परगना, मुर्शिदाबाद, पश्चिम बर्धमान और बांकुड़ा जिलों में भारी बारिश हो सकती है. विभाग ने अनुमान जताया कि मौसम प्रणाली के कारण शुक्रवार से रविवार तक उप-हिमालयी जिलों दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी और कूच बिहार में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.

मछुआरों के लिए जारी हुई चेतावनी

मौसम विभाग ने मछुआरों को शुक्रवार तक समुद्र में न जाने की चेतावनी दी है, क्योंकि पश्चिम बंगाल के तट पर और उसके आसपास 45 से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. आईएमडी ने कोलकाता के लिए शुक्रवार सुबह तक के अपने पूर्वानुमान में कहा कि हल्की से मध्यम बारिश के बीच एक-दो बार तेज बारिश होने की संभावना है. विभाग ने बताया कि महानगर के निचले इलाकों में अस्थायी रूप से जलभराव हो सकता है.

बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव

बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में गहरे दबाव के क्षेत्र बना हुआ है. इसके कारण राज्य के तटीय इलाकों में भारी बारिश शुरू हो गई है. गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे तक बीते 24 घंटों में राज्य में सबसे अधिक बारिश समुद्र तटीय पर्यटन शहर दीघा में हुई थी. यहां 102 मिमी बारिश दर्ज की गई. आईएमडी के जारी आंकड़ों के मुताबिक सागर द्वीप  में 90 मिमी, कोंटाई में 70 मिमी और बशीरहाट में 70 मिमी बारिश दर्ज की गई हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >