Aaj Bharat Bandh: आज भारत बंद, जानिए क्या है कारण? क्या खुला क्या रहेगा बंद

Aaj Bharat Bandh: एससी और एसटी के लिए आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के हाल में दिए गए फैसले के खिलाफ आज बंद का ऐलान किया गया. आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने 21 अगस्त को भारत बंद का आह्वान किया है.

Aaj Bharat Bandh: आज यानी 21 अगस्त को भारत बंद बुलाया गया है. SC/ST आरक्षण में क्रीमी लेयर संबंधी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में भारत बंद बुलाया गया है. बंद का आह्वान आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने किया है. भारत बंद को कई और संगठनों ने भी समर्थन मिल रहा है. इसके अलावा बीएसपी ने भी भारत बंद का समर्थन किया है. बंद समर्थकों ने कहा है कि एसटी, एससी के आरक्षण का वर्गीकरण के विरोध को लेकर यह कदम उठाया गया है. बंद समर्थकों ने कहा है कि सदियों अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के साथ अन्याय होता रहा है. एसटी एवं एससी समुदाय के लोग आज भी आर्थिक रूप से पिछड़े हुए हैं. उन्होंने कहा कि निजी संस्थानों में आरक्षण नहीं मिलता है. ऐसी स्थिति में हमारे अधिकांश बच्चे शैक्षणिक, राजनीतिक एवं सामाजिक रूप से पिछड़ रहे हैं.

भारत बंद को लेकर पूरे देश में एक्टिव हैं संगठन
बंद को सफल बनाने में आरक्षण बचाओ संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ता  जोरशोर से लगे हुए हैं. इसी कड़ी में पूर्णिया बंद को सफल बनाने के लिए मोर्चा के अध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने कहा है कि मोर्चा ने संवैधानिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से पूर्णिया बंद का आह्वान किया है. मोर्चा ने पूर्णिया के सभी नागरिकों और व्यवसायियों से बंद को सफल बनाने की अपील की है. उन्होंने बताया कि मेडिकल सेवा, पुलिस और फायर सेवा को छोड़कर बुधवार (21 August) को सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक सब कुछ बंद रहेगा.

क्यों बुलाया गया है भारत बंद
सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर बनाने की अनुमति दी है. कोर्ट के इस फैसले के खिलाफ आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति बंद का आह्वान किया गया है. भारत बंद का ऐलान करने वाले संगठन इस फैसले को वापस लेने की मांग कर रहे हैं. हालांकि जरूरी सेवाओं को बंद से आजाद रखा गया है. बंद के दौरान अस्पताल और एम्बुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाएं चालू रहेंगी. इसके अलावा फायर ब्रिगेड सर्विस की सेवा भी जारी रहेगी.

हाई अलर्ट पर पुलिस-प्रशासन
भारत बंद को देखते हुए सभी जिलों की पुलिस और प्रशासन हाई अलर्ट पर है. बंद के दौरान हिंसा और उपद्रव की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल तैयार है. पुलिस महकमे की ओर से जरूरी दिशा-निर्देश जारी किया है. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है. संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के ज्यादा कड़े इंतजाम किए गए हैं. ऐसे इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया है. हालांकि आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने कहा है कि उनका भारत बंद शांतिपूर्ण तरीके से होगा. 

Also Read: Kolkata Doctor Murder Case: सोशल मीडिया से हटानी होगी पीड़िता की तस्वीरें और वीडियो, सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश

Maharashtra के बदलापुर में 2 बच्चियों से स्कूल में दरिंदगी से मचा बवाल, ट्रेन रोकी, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >