अयोध्या विवाद में लालकृष्ण आडवाणी सहित 32 आरोपियों को बरी करने वाले जस्टिस सुरेंद्र यादव बनाये गये उप लोकायुक्त

बाबरी विध्वंस मामले में अयोध्या लालकृष्ण आडवाणी सहित 32 आरोपियों को बरी करने वाले पूर्व न्यायाधीश सुरेंद्र यादव को उप लोकायुक्त नियुक्त किया गया गया है. वे आठ साल तक इस पद पर बने रहेंगे और भ्रष्टाचार के मामलों की जांच करेंगे.

मूलत: जौनपुर उत्तर प्रदेश के रहने वाले जस्टिस सुरेंद्र यादव इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज थे और सितंबर 2019 में वे रिटायर हुए थे.

Also Read: रुसी कोरोना वैक्सीन Sputnik V को भारत सरकार ने दी मंजूरी, देश में इस्तेमाल किया जाने वाला तीसरा वैक्सीन बनेगा

सुरेंद्र यादव जिस दिन रिटायर हुए उसी दिन उन्होंने अपने कार्यकाल का ऐतिहासिक फैसला सुनाया था. जिस वक्त अयोध्या में बाबरी मस्जिद विध्वंस किया गया था उस वक्त जस्टिस यादव की पोस्टिंग अयोध्या में ही थी.

Posted By : Rajneesh Anand

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajneesh Anand

राजनीति,सामाजिक, इतिहास, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >