Jubilee Hills By-Election Result : इस सीट पर कांग्रेस की जबरदस्त जीत, बीजेपी की जमानत जब्त

Jubilee Hills By-Election Result : जुबली हिल्स उपचुनाव का परिणाम आ गया है. उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार वी नवीन यादव ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता को हरा दिया है. जानें किसे मिले कितने वोट.

Jubilee Hills By-Election Result : कांग्रेस उम्मीदवार वी. नवीन यादव ने जुबली हिल्स विधानसभा उपचुनाव में बड़ी जीत दर्ज की. उन्होंने बीआरएस उम्मीदवार मंगंटी सुनीता को 24,000 से अधिक वोटों से हराया. नवीन यादव को कुल 98,988 वोट मिले, जबकि सुनीता को 74,259 वोट मिले. बीजेपी उम्मीदवार एल. दीपक रेड्डी को केवल 17,061 वोट मिले और उनकी जमानत जब्त हो गई.

कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शुरू किया जश्न मनाना

कांग्रेस उम्मीदवार को जीत मिली जीत के बाद पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया. उन्होंने तेलंगाना कांग्रेस मुख्यालय गांधी भवन में पटाखे फोड़े और मिठाइयां बांटीं. उपचुनाव में सक्रिय रूप से प्रचार करने वाले तेलंगाना के मंत्री पोन्नम प्रभाकर, वक्ति श्रीहरि और जी विवेक वेंकटस्वामी ने मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया. विवेक वेंकटस्वामी ने कहा कि कांग्रेस पहले लोकप्रियता में पिछड़ रही थी लेकिन मंत्रियों और अन्य नेताओं के प्रयासों ने पार्टी की जीत की संभावनाओं को बढ़ा दिया. उन्होंने कहा कि बीआरएस का 2023 के विधानसभा चुनाव, 2024 के लोकसभा चुनाव और एमएलसी चुनावों सहित लगातार चुनाव हारना दर्शाता है कि पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष के टी रामाराव का नेतृत्व विफल रहा है.

48.49 प्रतिशत वोट पड़े थे इस सीट पर

शुक्रवार सुबह आठ बजे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई. इसके बाद ईवीएम में दर्ज मतों की गिनती शुरू हुई. मतगणना प्रक्रिया कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 10 दौर में पूरी हुई. अधिकारियों ने बताया कि 11 नवंबर को हुए मतदान में 48.49 प्रतिशत वोट पड़े थे. कुल पात्र मतदाताओं की संख्या 4.01 लाख थी और 1.94 लाख मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया.

उपचुनाव क्यों करवाया गया इस सीट पर?

इस साल जून में बीआरएस विधायक मगंती गोपीनाथ के निधन के कारण यह उपचुनाव कराना आवश्यक हो गया था. सत्तारूढ़ कांग्रेस के उम्मीदवार नवीन यादव को असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन) का भी समर्थन प्राप्त है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >