झारखंड छात्र आंदोलन: रविशंकर बोले- ब्लैकलिस्टेड कंपनी को क्यों दी गई परीक्षा कराने की जिम्मेदारी

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षा पेपर लीक मामले सियासत गरमा गई है. बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने हेमंत सरकार की परीक्षा नीति पर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि एक ब्लैकलिस्टेड कंपनी को महत्वपूर्ण परीक्षा कराने का कांट्रेक्ट क्यों दिया गया?

Jharkhand Student Protest : झारखंड में  जेपीएससी और जेएसएससी पेपर लीक मामले में छात्रों के विरोध-प्रदर्शन का मुद्दा अब राजनीति तूल पकड़ता जा रहा है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी के बाद बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने झारखंड सरकार और कांग्रेस नेतृत्व पर तीखा हमला बोला. पीटीआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, उन्होंने झारखंड सरकार की परीक्षा नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिस कंपनी को उत्तर प्रदेश और राजस्थान में ब्लैकलिस्ट किया जा चुका था. राज्य सरकार उस कंपनी को परीक्षा कराने की जिम्मेदारी कैसे दी गई? ये राज्य सरकार की परीक्षा पद्धति पर गंभीरता को दर्शाता है.

'ब्लैकलिस्टेड कंपनी' को कैसे मिली जिम्मेदारी

बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि यदि किसी कंपनी को पहले परीक्षाओं में अनियमितताओं के कारण ब्लैकलिस्ट किया जा चुका है, तो उसे दोबारा प्रदेश की महत्वपूर्ण परीक्षाओं की जिम्मेदारी कैसे दी गई. उन्होंने इस पूरे मामले की निष्पक्ष और गंभीरता से जांच कराने की मांग की. बीजेपी का कहना है कि परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता से समझौता होने पर युवाओं का भविष्य खतरे में पड़ सकता है.

बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देशभर में युवाओं से संवाद कर रहे हैं, लेकिन झारखंड में परीक्षा और भर्ती से जुड़े विवादों पर चुप क्यों हैं? रविशंकर प्रसाद ने आरोप लगाया कि यदि नौकरियों की खरीद-फरोख्त जैसे गंभीर आरोप लग रहे हैं, तो कांग्रेस नेतृत्व को इस पर स्पष्ट जवाब देना चाहिए.

छात्रों के मुद्दे पर गरमाई सियासत

झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन को लेकर अब राजनीतिक बयानबाजी और तेज हो गई है. एक ओर विपक्ष सरकार पर परीक्षा प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोप लगा रहा है, तो दूसरी ओर सरकार पर जवाब देने का दबाव बढ़ रहा है.ऐसे आने वाले दिनों में यह मुद्दा राज्य की राजनीति के साथ-साथ युवाओं और रोजगार के सवाल पर भी चुनावी विषय बन सकता है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सत्येन्द्र गिरि

सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.

सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >