Operation Sindoor: 'मेंटल बैलेंस खोकर…', खरगे पर नड्डा ने क्या कह दिया, राज्यसभा में मच गया हंगामा

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान राज्यसभा में सदन के नेता जेपी नड्डा ने विपक्षी नेता मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर कहा "वे बहुत वरिष्ठ नेता हैं लेकिन जिस तरह से उन्होंने प्रधानमंत्री पर टिप्पणी की, मैं उनकी तकलीफ समझ सकता हूं. उन्होंने जिन शब्दों का उपयोग किया वह उनके स्तर से नीचे के थे. वे भावावेश में संतुलन खो बैठे हैं. नड्डा के बयान पर विपक्षी नेताओं ने जमकर हंगामा किया. हालांकि बाद में नड्डा ने बयान बयान वापस ले लिया.

Operation Sindoor: राज्यसभा में मंगलवार को नेता सदन जेपी नड्डा के बयान पर कांग्रेस सांसदों ने जमकर हंगामा किया. नेता सदन जेपी नड्डा ने नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बारे में एक आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी. हालांकि नड्डा ने बाद में अपने शब्द वापस ले लिए और खरगे से माफी भी मांगी. ऑपरेशन सिंदूर पर सदन में चर्चा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने काफी लंबा भाषण दिया. खरगे ने पीएम मोदी को लेकर भी कुछ कहा था. इसके बाद बोलने आए नड्डा ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में कुछ ऐसी बातें की हैं, जो उनके जैसे कद के नेता के अनुकूल नहीं है. नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी दुनिया में सबसे लोकप्रिय नेता हैं और न केवल बीजेपी बल्कि पूरे देश को इस पर गर्व हैं.

समझ सकता हूं तकलीफ- नड्डा

जेपी नड्डा ने कहा कि खरगे ने प्रधानमंत्री पर टिप्पणी की है, उनकी तकलीफ समझ सकता हूं. नड्डा ने कहा कि पीएम मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं. पार्टी और देश के लिए गौरव का विषय है. लेकिन आप (खरगे) पार्टी से इतने जुड़ गए हैं कि देश गौण हो गया है. वे मेंटल बैलेंस खोकर शब्दो का प्रयोग… नड्डा के इस बात से विपक्ष ने जोरदार हंगामा कर दिया. खरगे ने भी नाराजगी जाहिर की. जेपी नड्डा ने कहा कि मैं अपने शब्द वापस लेता हूं. उन्होंने कहा कि मानसिक असंतुलन नहीं भावावेश कर दीजिए. जेपी नड्डा ने कहा कि अगर आपकी भावनाओं को ठेस पहुंची है, तो मैं इसके लिए आपसे माफी भी मांगता हूं. लेकिन आप भावावेश में इतने बह गए कि प्रधानमंत्री की गरिमा का भी आपको ध्यान नहीं रहा.

नड्डा के बान पर खरगे ने कही यह बात

राज्यसभा में सदन के नेता जेपी नड्डा की ओर से की गई टिप्पणी को वापस लेने पर सदन में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा “इस सदन में कुछ नेता हैं जिनके प्रति मेरे मन में अपार सम्मान है. नड्डा जी उनमें से एक हैं. राजनाथ सिंह और वह ऐसे मंत्री हैं जो बिना अपना संतुलन खोए बोलते हैं. वह आज मुझे बता रहे हैं. यह शर्म की बात है. उन्हें माफी मांगनी चाहिए, मैं इसे ऐसे ही नहीं छोड़ने वाला.”

आपको नहीं रहा प्रधानमंत्री की गरिमा का ध्यान- जेपी नड्डा

राज्यसभा में विपक्ष के हंगामे के बीच सदन के नेता जेपी नड्डा ने कहा “हम विपक्ष के नेता का सम्मान करते हैं. मैंने अपने शब्द वापस ले लिए हैं. अगर आपको ठेस पहुंची हो तो मैं माफी मांगता हूं. लेकिन आप भी भावनाओं में बह गए थे. आप इतने भटक गए थे कि आपको प्रधानमंत्री की गरिमा का भी ध्यान नहीं रहा, इस बात का हमको दुखद है.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >